Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ड्रग इंस्पेक्टर का छापा,चार दवाइयों के संकलित किए नमूने -गौरी हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर में हुई कार्रवाई, मौके पर नहीं मिला फार्मासिस्ट -दो दिन में जवाब नहीं देने पर लाइसेंस निलंबन की होगी संस्तुति

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। दवा दुकानों में अनियमितता व नकली दवाइयों की बिक्री रोकने के लिए शुरू हुए अभियान के क्रम में मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टर ने नबीपुर के गौरी हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर में छापा मारा। वहां बिना फार्मासिस्ट के दवा बिक्री होती मिली। जबकिक 11 दवाइयों के क्रय विक्रय के अभिलेख नहीं मिले। वहां से चार दवाइयों के सेंपल लेकर परीक्षण के लिए बनारस प्रयोगशाला भेजे गए।
निजी अस्पतालों में मोनेपोली की दवाइयों के साथ ही मेडिकल स्टोरों में गुणवत्ताहीन दवाइयों की बिक्री व अनियमितता रोकने के लिए ड्रग कंट्रोलर के निर्देश पर छापामार अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को ड्रग इंस्पेक्टर अजय कुमार संतोषी ने नबीपुर के गौरी हॉस्पिटल के मेडिकल स्टोर में छापा मारा। वहां बिना फार्मासिस्ट के दवाइयों की बिक्री होती मिली। निरीक्षण में वहां उपलब्ध मीगोपोस्टिल दवा के अलावा 11 अन्य दवाइयों के क्रय बिक्रय के अभिलेख नहीं मिले। इस पर वहां से डायक्लोमिन टेबलेट, सायरा डी कैप्सूल, एसपी नेट टेबलेट व रिएक्टिव -100 दवा के नमूने संकलित किए गए। इसके साथ ही दुकान में बिक्री कर रहे आशीष शुक्ला को नोटिस देकर दो दिन में जवाब मांगा गया है। इसके साथ ही फार्मासिस्ट का सत्यापन कराए बिना शेड्यूल एच-1 की दवाइयों की बिक्री पर रोक लगा दी गई। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि चारो दवाओं के नमूने जांच के लिए बनारस प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। दो दिन मे नोटिस का जवाब नहीं देने व फार्मासिट का सत्यापन नहीं कराने पर ड्रग कंट्रोलर को रिपोर्ट भेजकर लाइसेंस निलंबन की कारवाई कराई जाएगी। उन्होने बताया कि निजी अस्पतालों में चल रही दवा दुकानों में मोनोपोली रोकने व घटिया व मानक हीन दवाइयों की बिक्री प्रतिबंधित करने के लिए छापामार अभियान चलाकर कार्रवाई होगी।

Advertisement Box
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp