Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चोरी के सामान सहित पुलिस के हत्थे चढ़े चार शातिर चोर -चोरी की एलईडी टीवी,डीवीआर,घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के कीरतपुर के एक कालेज में पिछले माह हुई चोरी के मामले में पुलिस ने चार शातिरों को दबोच लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने एक ऑटो के अलावा कालेज से चुराई गई एक एलईडी टीवी, डीवीआर, इनवर्टर व 32 सौ रुपये नगद बरामद कर लिए। पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी का माल बरामद होने की धारा बढ़ाकर चारो आरोपितों का चालान कर दिया।
कीरतपुर गांव के राहुल शुक्ल मेमोरियल इंटर कॉलेज से 25 जुलाई की रात में चोरों ने दो बैटरा, डीवीआर, सीसीटीवी , एलईडी व इनवर्टर आदि चोरी कर लिए थे। मामले में डायल-112 पर दी गई सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी। मामले में पुलिस ने जांच के बाद कालेज के प्रधानाचार्य रामनरेश यादव की तहरीर पर17 अगस्त को अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। बुधवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान सरवनखेडा- रनियां मार्ग पर आटो को रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार चिराना रनियां निवासी विमल कुमार पुत्र सरवन सिंह, बसौदी राजपुर निवासी संतोष पासी उर्फ प्रधान पुत्र मानसिंह, बसेही शिवली निवासी मुनीष पुत्र छोटे लाल व मानसिंह का पुरवा गजनेर निवासी गोलू शर्मा पुत्र रामकुमार आटो से कूदकर भागने लगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर चारो को दबोच लिया। तलाशी में आटो में रखा चोरी का इनवर्टर, एलईडी टीवी, सीपी प्लस का डीवीआर व 3,200 रुपये बरामद कर लिए। थाने लाकर की गई पूछताछ में चारो ने कीरतपुर स्कूल में पिछले माह चोरी करने व चोरी का सामान बेंचने जाते समय पकडे जाने की स्वीकारोक्ति की। उन्होने बताया कि बैटरियों को तोड़कर कबाडी को बीस हजार में बेंचा था। उसी में बरामद रुपये बचे है। एसओ गजनेर सनत कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद चोरी की रिपोर्ट में माल बरामद होने की धारा बढ़ाकर चारो का चालान कर दिया गया।

Advertisement Box
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp