
Written by
Report
कानपुर देहात : बरौर थाना क्षेत्र के सिथरा बजुर्ग गांव की एक दिब्यांग महिला ने दो माह पहले उसके घर मे ंजलापूर्ति बंद होने की शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने के मामले में डीएम व एसपी से गुहार लगाई थी। इस पर एसपी ने पुलिस को भेजकर जल निगम के कर्मियों से उसके घर में जलापूर्ति शुरू कराई। शुक्रवार को बैसाखी के सहारे चलकर आभार जताने आई उस महिला को एसपी ने गला लगा लिया। एसपी का अपना पन देखकर महिला भावुक हो गई।सिथरा बुजुर्ग के रहने वाले अनिल कुमार मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी नीतू द्विवेदी पैरों से दिग्यांग हैं। उनका पुत्र राहुल बीएससी में व पुत्री प्रिया इंटर में पढ़ रहे है। दो माह पहले दिब्यांग नीतू ने डीएम कपिल सिंह व एसपी से उसके घर में जलापूर्ति बंद होने व शिकयत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की थी। उसने अफसरों से कहा था कि दिब्यांग होने के कारण उसको आने जाने में दिक्कत होती है। इस पर एसपी ने विभाग का मामला नहीं होने के बाद भी बरौर पुलिस को महिला के यहां भेजकर उसकी समस्या का निदान करवाने का निर्देश दिया था। इसके बाद पुलिस ने जल निगम कर्मियों को बुलवाकर दिब्यांग महिला के घर मे जलापूत्रि शुरू करा दी थी। शुक्रवार को अपनी पुत्री प्रीती के साथ पुलिस कार्यालय पहुंची दिब्यांग नीतू ने एसपी से मिलकर समस्या निदान कराने के लिए आभार जताया। इस पर एसपी ने उसको गले से लगा लिया। एसपी का अपनापन देखकर नीतू भावुक हो गई। एसपी ने कहा कि अच्छा लगा कोई तो काम होने के बाद खुश नजर आया।




