
Written by
Report

कानपुर देहात। कानपुर-झांसी रेल मार्ग पर स्थित पुखरायां स्टेशन पर कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर गोरखपुर का रहने वाला एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।आरपीएफ के जवान उसको गंभीर हालत में सीएचसी पुखरायां ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसको मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर कर दिया गया।
ग्राम मरकज थाना सहजनवा गोरखपुर का रहने वाला पचपन वर्षीय रवींद्र कुमार पुत्र सूर्यदेव झांसी से कुशीनगर एक्सप्रेस से गोरखपुर वापस जा रहा था। खिड़की के पास बैठकर सफर कर रहा रवींद्र पुखरायां स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर रविवार सुबह करीब 4 बजे अचानक नीचे गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्टेशन मास्टर आरके शुक्ला की सूचना पर आरपीएफ के जवान जितेन्द्र कुमार ने पूछताछ करने के बाद घायल रवींद्र के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद उसको सीएचसी पुखरायां ले जाया गया। वहां मौजूद डॉ. केदारनाथ ने प्राथमिक उपर के बाद उसको मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर कर दिया।




