

कानपुर देहात ।आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशांसान के निर्देश पर खाध्य सुरक्षा टीम ने रसूलाआबाद व झींझक में छापेमारी की। छापे के दौरान खोया भट्ठियों में तैयार हो रहे खोया में हाइड्रोजन परॉक्साइड और रसायन के इस्तेमाल का खुलासा हुआ । इस पर 32 किलो खोया व दस पैकेट एसएमपी व दस लीटर रिफाइंड को नष्ट कराने के साथ दूध व खोया के दो नमूने संकलित किए गए । आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ रोशन जैकब के निर्देश और अपर आयुक्त श्रीमती रेखा एस. चौहान पर्यवेक्षण में खाद्य सुरक्षाअधिकारियों की स्पेशल टीम ने रसूलाबाद के ग्राम बादशाहपुर में सूरज पाल की खोया भट्ठी पर छापा मारा। वहां खोया बनाने में प्रयुक्त सैफोलाइट रसायन और तीन बड़ी कढ़ाइयां/भट्ठियां मिलीं। टीम ने संदिग्ध सामग्री को जब्त करते हुए उसका खाद्य पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई की। वहां उपलब्ध करीब 50 लीटर दूध और 50 लीटर खोया मका एक एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। इसी तरह भोला नगर झींझक में राजेश उर्फ़ राजू की खोया भट्ठी पर रिफाइंड तेल और एसएमपी मिलाकर खोया बनता मिला । टीम ने खोया भट्ठी में मिला 10 लीटर रिफाइंड सोयाबीन तेल, 10 पैकेट एसएमपी और करीब 32 किलोग्राम तैयार खोया को नष्ट कराया । इसके साथ ही उसका खाद्य पंजीकरण निलंबित कराया।
सिंथेटिक खोया बनाने में पिता पुत्र पर एक दिन पहले दर्ज हुआ मुकदमा
रसूलाबाद क्षेत्र के बादशाह पुर गांव में ही हुई छापमारी में राम बाबू की भट्ठी पर एक कुंतल खोया व 175 पैकेट स्किम्ड मिल्क पाउडर तथा 15 किलो प्रतिबंधित रसायन हाइड्रोजन पराक्साइड पाया गया था । इस पर स्पेशल टीम ने वहां मिले खोया को नष्ट कराने के साथ अपमीशरण सामग्री को जब्त कर लिया था।मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चन्द्र की ओर से कारोबारी रामबाबू व उसके पुत्र रवि कुमार के खिलाफ रसूलाबाद में शनिवार को मुकदमा दर्ज ककराया गया था ।




