Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रक्षा बंधन के त्योहार के लिए सजने लगा राखी का बाजार -नगरीय क्षेत्रों में राखी के स्टालों पर शुरू हो गई खरीददारी -बाजार में दस से लेकर 150 रुपए तक की राखियां उपलब्ध

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। भाई और बहन के पवित्र रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन के त्योहार में अब चार दिन ही शेष बचे हैं। इसके लिए नगरीय क्षेत्रों में बाजार सज गया है।सड़क़ किनारे सजी राखी के स्टालों में दस रुपए से लेकर 150 रुपए तक की रंग-बिरंगी और विभिन्न डिजाइन की राखियां ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र बनी हैं।इतना ही नहीं स्टालों पर पहुंचकर महिलाओं व युवतियों ने मनपसंद राखियों की खरीददारी भी शुरू कर दी है। इस बार ब्रेसलेट राखियों की डिमांड अधिक हो रही है।
रक्षाबंधन का त्योहार आगामी 28 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा।त्योहार के लिए अकबरपुर, रूरा, झींझक, रसूलाबाद, शिवली, पुखरायां, सिकंदरा, राजपुर, रनियां, डेरापुर, अमरौधा व मूसानगर आदि कस्बों में राखियों का बाजार गुलजार होने लगा है। कस्बों में सड़क किनारे सजे स्टालों में उपलब्ध डिजाइनर राखियां ग्राहकों को लुभाने लगी हैं। ग्राहकों में स्टोन व धागों वाली राखियों की धूम है। धागे वाली राखियां 10 से 150 और कार्टून वाली राखी की कीमत 10 से 70 रुपए  तक है।बहनों ने अपने भाइयों के लिए मनपसंद राखियों की खरीदारी अभी से शुरू कर दी है। रक्षाबंधन के पर्व पर इस बार मोती वाली व ब्रेसलेट राखी का अलग ही क्रेज दिख रहा है।जबकि 60 से 125 रुपए तक में बाजार में उपलब्ध राखियों की खरीद पर महिलाओं का अधिक जोर है। फैंसी धागे  वाली राखी 50 रुपए में तथा चंदन व मोती वाली राखी 100 से ढाई सौ रुपए में बिक रही है।यह राखियां युवतियों के आकर्षण का केंद्र बनी हैं।
-बच्चों की पसंद बनी कार्टून  व लाइटिंग वाली राखियां
बाजार में कार्टून राखी व लाइटिंग वाली राखी बच्चों को खूब पसंद आ रही है। यह 10 से100 रुपए तक बाजार में उपलब्ध है। वहीं लाइटिंग वाली राखी 50 से 100 तक मिल रही है। राखी विक्रेताओं  का कहना है कि मोतियों वाली राखी युवतियों की खासी पसंद बनी है। दो सौ रुपए कीमत में उपलब्ध इस राखी की बिक्री पर खासा जोर है।इसके साथ ही ब्रेसलेट राखी, कड़ा राखी आदि की भी खासी डिमांड हो रही हैं। बच्चों को कार्टून तो बड़ों को धागों,जर्कन व स्टोन वाली राखियां अधिक भा रही हैं।
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp