
गूं

कानपुर देहात। शिव आराधना के पावन माह सावन के अंतिम सोमवार को जिले के 37 प्रमुख व पौराणिक मंदिरों में पूजन व जलाभिषेक के लिए सुबह से ही अस्था का ज्वार उमड़ा। बम भोले व हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बिल्वपत्र, दूध, फल, धतूरा आदि अर्पित कर पूजन किया। बनींपारा जिनई के बाणेश्वर मंदिर व रसूलाबाद के धर्मगढ़ मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे कांवारियों ने जलाभिषेक किया।
सावन माह के अंतिम सोमवार को अमरौधा के महाकालेश्वर मंदिर, डेरापुर के कपलेश्वर मंदिर, शिवली के जागेश्वर मंदिर अकबरपुर के ऐतिहासिक शुक्ल तालाब स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर नबीपुर के झाड़ी बाबा मंदिर सहित जिले के 37 प्रमुख शिवालयों में भगवान भूत भावन शंकर के पूजन व जलाभिषेक के लिए सुबह से पूजन सामग्री के साथ ही श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लग गईं। मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं ने बेल पत्र, दूध, फल गंगाजल, शहद, दही अर्पित कर भगवान शंकर का जलाभिषेक हुआ।इस मौके पर मंदिरों में हर-हर महादेव के स्वर गूजंते रहे। प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा के तहत पुलिस बल भी तैनात रहा।
-बाणेश्वर मंदिर व धर्मगढ़ मंदिर में कांवरियों ने किया जलाभिषेक
रूरा क्षेत्र के जिनई बनीपारा स्थित पौराणिक बाणेश्वर मंदिर में रात से ही कांवरियों ने डेरा डाल दिया था भी। मंदिर के कपाट खुलते ही उन्होंने जयकारों के साथ जलाभिषेक किया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में कतारों में लगे श्रद्धालुओं ने क्रम से दूध,दही , शहद व बेलपत्र आदि अर्पित कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इसी तरह रसूलाबाद के धर्मगढ़ मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में कांवरिये पहुंचे।यहां डाक कावरियों को शिव सरोवर के रास्ते से मंदिर में प्रवेश दिया गया।कावरियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी क्रम से मंदिर में प्रवेश कर बेल पत्र मिष्ठान्न पुष्प धूप आदि से पूजन अर्चन व जलाभिषेक किया।इस मौके पर श्रद्धालुओं के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना।
-कड़री आश्रम के भगवतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक
सवन के अंतिम सोमवार को हनुमान गढ़ी आश्रम सेवा समिति की ओर से कड़री आश्रम में स्थित भगवतेश्वर महादेव मंदिर में आचार्य संजय मिश्रा ने वैदिक मंत्रों के साथ रुद्राभिषेक कराया। इसके बाद यहां आए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितति कराया गया। इस मौक पर समिति के अध्यक्ष अन्नू बाजपेई, शिव प्रकाश शुक्ला,डीएस मिश्रा, मौजूी अग्निहोत्री ,गुड्डू दीक्षित व पुजारी उमाशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
-इन शिवालायों में भी जयकारों के साथ हुआ जलाभिषेक
नगरपंचायत अकबरपुर के दीनदयाल नगर (बाढ़ापुर)स्थित जंगलेश्वर महादेव,बाघपुर के योगेश्वर धाम,दुर्वाषा ऋषि आश्रम निगोही,कहिंजरी के महाकालेश्वर मंदिर, असालतगंज के द्रोणेश्वर मंदिर, जमथरखेरा स्थित जमदग्नि आश्रम,कुर्सीखेड़ा के कपिलेश्वर महादेव मंदिर,मारग मैथा के नर्मदेश्वर मंदिर,पुखरायां के बड़े महादेवन मंदिर,रनियां के पातालेश्वर मंदिर में भी भगवान भेलेनाथ का जयकारों के साथ जलाभिषेक हुआ।




