Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बेकाबू हो रहा वायरल,उल्टीदस्त के साथ बढ़ रहा मलेरिया -दो बच्चियों सहित तीन की हो चुकी मौत,बड़ी संख्या में लोग बीमार -मेडिकल कालेज में मरीजों का जुट रहा रेला, उपचार की हो रही खानापूरी

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। जनपद में मौसम के आए दिन बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। इस वक्त वायरल फीवर के साथ उल्टी-दस्त व जुकाम-बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। वहीं मलेरिया भी तेजी से पांव पसार रहा है। उल्टी दस्त से दो बच्चियों व बुखार से एक महिला की मौत हो चुकी है। जबकि हर घर मे जुकाम बुखार के मरीज बढ़ रहे है। इससे मेिउकल कालेज की ओपीडी में मरीजों की भारी भीड़ पहुंच रही है।इससे इलाज की महज खानापूरी हो रही है।
मौसम में आए बदलाव के बाद भी उल्टी-दस्त, बुखार, पेट दर्द, लीवर से पीड़ित मरीजों की संख्या लगतार बढ़ रही है। बुखार से पीड़ित सुनवर्षा गांव की एक महिला की 4 अगस्त को रूरा थाना क्षेत्र के सुनवर्षा गांव की पच्चीस साल की शैल कुमारी की मौत हो गई थी। जबकि उल्टी-दस्त से पीड़ित डेरापुर क्षेत्र के शेरपुर गांव की रहने वाली तेरह साल की राधिका की 6 अगस्त को दम तोड़ दिया था। वहीं 7 अगस्त को रसूलाबाद क्षेत्र के तरौली गांव के रहने वाले शहनूर की पांच साल की बेटी आयत भी उल्टी-दस्त का शिकार हो गई। मौजूदा समय में उल्टी दस्त व वायरल के साथ मलेरिया भी पांव पसार रहा है। जून माह तक जहां मलेरिया पीड़ितों की संख्या 7 थी। वहीं जांच की खाना पूरी के बाद भी अब तक मलेरिया पीड़ितों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। मेडिकल कॉलेज अकबरपुर की ओपीडी में उपचार के लिए आने वाले मरीजों का रेला उमड़ रहा है। भारी भीड़ बढ़ने से पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टर को दिखाने जांच कराने व दवा हासिल करने में मरीजों को लंबी लाइन में लगकर घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। मंगलवार को मेडिकल कालेज की ओपीडी में 1660 नए व करीब तीन सौ पुराने मरीज इलाज कराने पहुंचे। इससे पर्चा बनवाने के लिए पंजीकरण कक्ष में मरीज ओपीडी जाने वाले रास्ते से लेकर मेन गेट के बाहर तक लंबी लाइन लगाए दिखे। घंटों लाइन में लगकर पर्चा बनवाने के बाद मरीजों को डॉक्टरों ने सिर्फ दवा लिखकर टरका दिया। कमोवेश यही हालत पैथालॉजी में जांच के लिए पहुंचे मरीजों की भी दिखी, जबकि दवा काउंटर पर भी दो कतारों में खड़ी महिलाओं व पुरुषों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करने को विवश होना पड़ा।
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp