Written by
Report
म
कानपुर देहात। मेडिकल कालेज से संबद्ध महिला अस्पताल में अव्यवस्था का आलम है। बुधवार को प्राचार्य ने महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। वहां एसएनसीयू में डॉक्टर नदारद मिले। जबकि आक्सीजल की व्यवस्था भी खराब मिली। इस पर उन्होने कडी नाराजगी जताने के साथ ही सीएमएस को सुधार कराने का निर्देश दिया।
स्वशाषाी मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. अंबरीश गुप्ता ने बुधवार को महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यहां मरीजों के बेड तक ठीक से ऑक्सीजन की आपूर्ति होने में खामी नजर आई। जबकि बारिश के चलते वार्ड मे ंपानी टपकता मिला। इस पर उन्होने सीएमएस को समस्या का जल्द निदान कराने का निर्देश दिया। एसएनसीयू के निरीक्षण के दौरान वहांडॉक्टर उपलब्ध नहीं होने से वह भौचक रह गए। उन्होंने लापरवाही पर कडी नाराजगी जतानेक े साथ संबंध्णित डॉक्टर का जवाब तलब कर प्रभावी कार्रवाई करने व लापरवाही में सुधार कराने की सीएमएस को हिदायत दी। उन्होने बताया कि खामियों को दुरुस्त कराने के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। महिला अस्पताल के एसएनसीयू को बेहतर बनाने व मेडिकल कालेज में आईसीयू का संचालन कराना उनकी प्रथमिकता में है। सीएमएस को खामियां दुरुस्त कराने के साथ ही लापरवाहों पर नियंत्रण करने का निर्देश दिया गया है।