Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बुखार पीड़ित एक और बजुर्ग की इलाज को लाते समय मौत -बेकाबू हो रहा वायरल, उल्टी दस्त के साथ बढ़ रहा मलेरिया -माह भीतर बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई पांच

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। जनपद में मौसम के आए दिन बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। इस वक्त वायरल फीवर के साथ उल्टी-दस्त व जुकाम-बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। वहीं मलेरिया भी तेजी से पांव पसार रहा है। जबकि हर घर मे जुकाम बुखार के मरीज बढ़ रहे है। बडी संख्या में मरीज उपचार के लिए अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। जबकि बीमारी की चपेट में आकर लोग दम तोड रहे है। बुधवार को बुखार से पीडित जोत रसूलाबाद के एक बजुर्ग की मौत हो गई। इनके सहित माह भीतर मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है।
मौसम में आए बदलाव के बाद भी उल्टी-दस्त, बुखार, पेट दर्द, लीवर से पीड़ित मरीजों की संख्या लगतार बढ़ रही है। जबकि वायरल के साथ मलेरिया भी पांव पसार रहा है। जून माह तक जहां मलेरिया पीड़ितों की संख्या 7 थी। वहीं जांच की खानापूरी के बाद भी अब तक मलेरिया पीड़ितों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। वहीं बीमारी से पीड़ित मरीजों का मेडिकल कॉलेज अकबरपुर की ओपीडी में प्रतिदिन पचार के लिए आने वाले मरीजों का रेला उमड़ रहा है। बुधवार को बरावफात का अवकाश होने के कारण मेडिकल कालेज की ओपीडी 12 बजे तक ही चली। जबकि सुबह से हो रही बारिश के बाद भी 11.30 बजे तक यहां 650 नए व करीब दो सौ पुराने मरीज इलाज कराने पहुंचे। कई मरीजों के ओपीडी खत्म होने के बाद मेडिकल कालेज पहुंचने पर उनका इमरजेंसी में उपचार कराया गया। जबकि बीमारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। इधर रसूलाबाद क्षेत्र के जोत गांव के बुखार पीड़ित साठ साल के बुजुर्ग प्रेमनारायण को परिजन गंभीर हालत में सीएचसी रसूलाबाद लाए। यहां मौजूद डॉ. सौरभ शाक्य ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। उनको अस्पताल लेकर आए पुत्रों मोनू व रवी ने बताया कि उनको पांच दिन से बुखार आ रहा था। इसके बाद परिजन बुजुर्ग का शव लेकर वापस गांव चले गए।
-माह भीतर बीमारी से इनकी जा चकी जान
4 अगस्त-बुखार से पीड़ित सुनवर्षा गांव की पच्चीस साल की शैल कुमारी की मौत।
6 अगस्त- उल्टी-दस्त से पीड़ित शेरपुर डेरापुरकी तेरह साल की राधिका की मौत ।
7 अगस्त- उल्टी दस्त से पीड़ित तरौली रसूलाबाद की पांच साल की आयत की मौत ।
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp