
Written by
Report

कानपुर देहात। जिले में मौसम में बदलाव के बाद भी वायरल फीवर के साथ उल्टी-दस्त व जुकाम-बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। जबकि मलेरिया भी तेजी से पांव पसार रहा है।बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।इसके साथ ही बुखार अब जानलेवा बनने लगा है।गुरूवार को सट्टी थाना क्षेत्र के अफसरिया गांव स्थित ननिहाल में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रही एक छात्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके सहित माह भीतर मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।मौसम में आए बदलाव के बाद भी उल्टी-दस्त, बुखार, पेट दर्द, लीवर से पीड़ित मरीजों की संख्या लगतार बढ़ रही है। जबकि वायरल के साथ मलेरिया भी पांव पसार रहा है। जून माह तक जिले में सिर्फ 7मलेरिया केस ही चिह्नित हुए थे। लेकिन जांच की खानापूरी के बाद भी इस समय मलेरिया पीड़ितों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। इधर बीमारी से पीड़ित मरीजों का मेडिकल कॉलेज अकबरपुर की ओपीडी में प्रतिदिन इलाज को आ रहे मरीजों का रेला उमड़ रहा है। गुरूवार को मेडिकल कालेज की ओपीडी 1515 नए व करीब तीन सौ पुराने मरीज इलाज कराने पहुंचे। इससे मरीजों को पर्चा बनवान, डॉक्टर को दिखाने जांच कराने व दावा हासिल करने में घटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इधर बीमारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या भी बढती जा रही है। सट्टी थाना क्षेत्र के अफसरिया गांव मे ंमामा अभिषेक के यहां रहकर बीएससी में पढ़ रही पक्का तालाब इटवा की रहने वाली अट्ठारह साल की नैनसी पु_ी मुकेश एक हफ्ते से बुखार से पीड़ित थी। परिजन उसको मेडिकल कालेज से रेफर होने पर इलाज के लिए कानपुर ले गए। वहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इससे कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन छात्रा का शव अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
-चौबीस दिन में बीमारी से इनकी जा चकी जान
4 अगस्त-बुखार से पीड़ित सुनवर्षा गांव की पच्चीस साल की शैल कुमारी की मौत।
6 अगस्त- उल्टी-दस्त से पीड़ित शेरपुर डेरापुरकी तेरह साल की राधिका की मौत ।
7 अगस्त- उल्टी दस्त से पीड़ित तरौली रसूलाबाद की पांच साल की आयत की मौत ।
26अगस्त- बुखार पीड़ित जोत गांव के साठ साल के प्रेमनारायण की मौत।




