Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बारिश में मकान की दीवार ढहने से बुजुर्ग की मौत -अमराहट थाना क्षेत्र के महेशपुर मे ंहुई घटना, बिलखे परिजन -प्राथमिक छानबीन के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। बारिश में कच्चे मकानों की छतों व दीवारों के ढहने का सिलसिला जारी है। गुरूवार भोर पहर  अमराहट थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में बारिश के दौरान एक मकान की दीवार धमाके के साथ ढह गई। इसके मलबे में दबने से वहां लेटे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इससे उनके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम  के लिए भिजवाया।
महेशपुर गांव में रहने वाले सत्तर साल के बुजुर्ग शिव सहाय अपने घर में लेटे थे । बारिश के दौरान भेार पहर अचानक उनके घर की दीवार धमाके की आवाज के साथ ढह गई।इससे वहां लेटे बुजुर्ग की मलबे में दबने से मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनकर उनके परिजन व मोहल्ले के लोगों  ने आनन-फानन में मलबे को हटाने के बाद उसमें दबे बुजुर्ग शिव सहाय को बाहर निकाला। इसके बाद परिजन उनको जीवित होने की संभावना पर सीएचसी सिकंदरा ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। इससे उनके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर तहसीलदार सुप्रिया याज्ञिक व इंस्पेक्टर अमराहट ने गांव पहुंचकर छानबीन की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर अमराहट ने बताया कि बारिश में दीवाल गिरने से मलबे मे ंदबकर बुजुर्ग की मृत्यु होने की बात प्राथमिक छानबीन में सामने आई है। तहसीलदार सिकंदरा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पीड़ित परिवार को शासन से अनुमन्य सहायता मुहैया कराई जाएगी।
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp