
श
कानपुर देहात। जिले में रक्षा बंधन के दूसरे दिन शनिवार से शाहजहांपुर व मूसानगर में दो दिवसीय कजरी मेलो का शुभारंभ हो गया। इस मौके पर कजरियों के विसर्जन के बाद महिलाओं ने मेलो में लगी दुकानों से जरूरी सामान की जमकर खरीददारी की। वहीं मूसानगर में भगवान बांके बिहारी की भव्य शोभयात्रा निकालने के बाद पौराणिक देवायनी सरोवर में भगवान की जल विहार यात्रा संपन्न हुई। इस दौरान जयकारों से माहौल गूंजता रहा।
मूसानगर कस्बे में शनिवार को बैंड-बाजे के साथ भगवान बांके बिहारी,लड्डू गोपाल सहित कई देवी-देवताओं की शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न मोहल्लो में भ्रमण करने के बाद यात्रा पौराणिक देवयानी सरोवार पर पहुंची। यहां भगवान बांके बिहारी की जल विहार यात्रा हुई। सरोवर के चारों ओर एकत्र श्रद्धालुओं के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना। वहीं सिर पर खप्पर रख कर आईं महिलाओं ने देवयानी सरोवर में कजरी विसर्जन किया। इसके बाद महिलाओं ने वहां लगे मेले में गृहस्थी के समान की जमकर खरीदारी की। इसी तरह सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर में करीब ढाई सौ साल पुराने कजरिया मेले में महिलाएं सिर पर जवारों के खप्पर लेकर निकलती हैं। कजरिया तालाब में इनको विसर्जित करने के बाद महिलाओं को दस रुपए प्रति खप्पर इनाम दिया जाता है। यहां करीब एक सप्ताह तक मेले का आयोजन होता है। यमुना
के बीहड़ से जुड़े होने के कारण शाहजहांपुर के कजरी मेले में यमुना उस पार जालौन जिले के गांवों के लोग भी यहां आते हैं। शनिवार को मेले में बड़ी संख्या में पहुंची महिलाओं ने घरेलू सामान की खरीददारी की। दोनों जगह सुरक्षा के मद्दे नजर भारी पुलिस बाल तैनात रहा।




