
Written by
Report

कानपुर देहात। रनिया थाना क्षेत्र के रायपुर कुकहट के पास शनिवार रात में हुई मुठभेड़ में दो गोकश गोली लगने से घायल हो गए। इनको दबोचने के साथ ही पुलिस ने मौके से भाग रहे उनके एक साथी को भी घेराबंदी कर पकड़ लिया। इनके कब्जे से एक स्कूटी, दो तमचे, 4 खोखा, तीन कारतूस व गोकाशी के औजार भी पुलिस ने बरामद कर लिए। घायलों के उपचार के बाद हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने इनका चालान कर दिया।
रनिया थाना क्षेत्र के रायपुर कुकहट के पास रिन्द नदी किनारे 25 अगस्त को गोकशी की एक घटना हुई थी। इसका मुकदमा दर्ज करने के बाद एसपी के निर्देश पर रनियां पुलिस के साथ,एसओजी व सर्विलांस टीम के अलावा अकबरपुर व रूरा पुलिस की टीमों को भी गोकशो की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया था।शनिवार रात मे मुखबिर से गोकशों के बावत जानकारी मिलने पर रनिया पुलिस ने सचेंडी-रनिया हाई वे पर चेकिंग शुरू की। इसी बीच एक स्कूटी पर आ रहे तीन लोगों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, तो वह लोग पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे।पुलिस की जवाबी कार्रवाई में फजल करीम पुत्र शफी रहमान निवासी 80/20 कुलियाना कुली बाजार थाना बादशाही नाका कानपुर नगर व सलमान बाबू पुत्र खलील मोहम्मद निवासी ग्राम पकडी थाना सचेडी कानपुर नगर पैर में गोली लगने से घायल हो गए, इनको दबोचने के साथ ही पुलिस ने मौके से भाग रहे इरफान पुत्र अनवार निवासी 92/11 रजवी रोड थाना बेकनगंज कानपुर नगर को भी गिरफ्तार कर लिया । इनके कब्जे से पुलिस ने दो तमचे, 4 खोखा, 3 कारतूस स्कूटी व 1330 रुपये के साथ गोकशी के औजार चापड, छुरा, छुरी, पन्नी , रस्सी, रस्सा भी बरामद कर लिए। सीओ संजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीनों शातिरों ने रायपुर में गोकशी कि घटना की स्वीकारोक्ति की है। दोनों घायलो का उपचार कराने व इनके खिलाफ हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर इनका चालान कर दिया गया।




