
Written by
Report

कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के इंद्रानगर पहाड़ीपुर में मूर्ति बनाते समय एक कारखाने में ठाकुरगंज कोलकाता पश्चिम बंगाल के रहने वाले एक मूर्तिकार युवक करंट की चपेट में आ गया। उसकेा गंभीर हालत में सीएचसी रसूलाबाद लाया गया। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इससे वहां कोहराम मच गया।
मूलरूप से ठाकुरगंज कोलकाता पश्चिम बंगाल का रहने वाला पचपन वर्षीय गौतम विश्वास मूर्तियां बनाने का काम करता था। एक माह पहले ही इंद्रानगर पहाड़ीपुर की बंगाली बस्ती में रहने वाले अपने भाईरंजन विश्वास के यहां आया था। इस समय वह पहड़ीपुर में ही मनोज रंजन के मर्ति बनाने वाले कारखाने में काम करतिा था। बुधवार को मूर्ति बनाते समय वह मशीन में लगे बिजली के खुलेतार के करंट की चपेट में आ गया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह उसको अलग करने के बाद परिजन उसको गंभीर हालत में सीएचसी रसूलाबाद लाए। यहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ सौरभ शाक्य ने जांच के बाद उसको मृत घोषित कर दिया। इससे वहां कोहराम मच गया। सीएचसी से भेजे गए मेमो पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन की। उसके भाई ने बताया कि कोलकाता में उसकी पत्नी रीना व एकलौता पुत्र गौरव रह रहे हैं। उनको हादसे की सूचना दे दी गई है। छानबीन करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर रसूलाबाद ने बताया कि मूर्ति बनाते समय करंट की चपेट में आने से कोलकाता के कारीगर युवक के साथ हादसा होने की बात पूछताछ में सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।




