
Written by
Report

कानपुर देहात। झींझक ब्लॉक के बनीपारा गांव के मजरा नया पुरवा में बुखार का प्रकोप फैल गया है। बडी संख्या में लोग बुखार की चपेट में हैं। गांव में हर गली में भरे पानी व गंदगंी से उठती सड़ांध के चलते बीमारी का प्रकोप फैल गया है। बीमारी के प्रकोप के बाद भी उपचार की अनदेखी से मरीज बेहाल हैं। मजबूरी में लोग गांव में आ रहे झोलाछापों से उपचार कराने को विवश हैं।
बनीपारा के मजरा नायापुरवा में तालाब पर प्रभावशालियों के कब्जा करने से जल निकासी का रास्ता अवरुद्ध है। बारिश के बाद गांव की हर गली में पानी भरा हुआ है। जलभराव के साथ ही गंदगी से उठती सडंाध व मचछरों के प्रकोप से गांव में बीमारी का प्रकोप फैल गया हैं। यहां के राजेंद्र पांडेय, किशनलाल, राजेश, अरुण, किरन, बाल किशन , उमेश सहित दर्जनों लोग बुखार की चपेट में हें। जबकि गंदे पानी से निकलने की मजबूरी से यहां के राजेश कुमार अर्चना सहित दर्जनों लोग चर्मरोग की बीमारी से पीड़ित हो गए हैं। यहां के रहने वाले ग्रामीणों का आरोप है कि सीडीओ के निर्देश के बाद भी जल निकासी का इंतजाम नहीं होने व जिम्मेदारों की अनदेखी से गांव में बीमारी का प्रकोप हुआ है। यहां के रहने वाले बुखार पीड़ित अमित कुमार की प्लेटलेट्स गिरने व डेंगू के लक्षण देख परिजन उनको उपचार के लिए कानपुर ले गए हैं।बडी संख्या में लोग बुखार की चपेट में हैं। सूचना के बाद भी उपचार का इंतजाम नहीं होने से मजबूरी में गांव के लोग झोलाछापों से उपचार कराने को विवश है। सीएचसी प्रभारी झींझक अमित वर्मा ने बताया कि शनिवार को नयापुरवा गांव में टीम भेजकर मरीजों का उपचार कराया जाएगा।
-कहर बरपा रहा बुखार, मेडिकल कालेज में मरीजों की भीड़
जिले में बेकाबू हो रहे वायरल बुखार के साथ मलेरिया भी पांव पसार रहा है। वहीं जलभराव व गंदगी से उल्टी, दस्त, पेट दर्द व त्वचा संबंधी रोगों से पीड़ित होकर बडी संख्या में मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को जन्माष्टमी के अवकाश के चलते मेडिकल कालेज में ओपीडी दोपहर12 बजे तक चली। इसके चलते यहां 11.30 बजे तक 950 नए व करीब ढाई सौ पुराने मरीज इलाज कराने पहुंचे।




