Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

औरैया-इटावा के चोर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार -जिले में घूम-घूम कर गिरोह वारदातों को दे रहा था अंजाम -सोने चांदी के आभूषण, कार,6 मोबाइल97 हजार रुपये बरामद

Author Image
Written by
Report

  1. कानपुर देहात। जनपद में औरैया व इटावा जिले के शातिर घूमघूम कर रैकी करने के बाद अलग- अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। मुकदमें दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी।एसओजी व सर्विलास टीम के साथ रूरा पुलिस ने शुक्रवार देर रात घरोबंदी कर छह शातिर चोरों को दबोच लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने सेाने चांदी के आभूषण,6मोबाइल फोन, 97 हजार रुपये 2 तमंचे,चार कारतूस, आला नकब व एक फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद की।
    रूरा कस्बे में अकबरपुर रोड पर रहने वाले मडौली निवासी रमाकांत मिश्र के यहां 29 जुलाई को हुई चोरी के मामले में अफसरों के निर्देश पर 26 दिन बाद रिपोर्ट दर्ज करने के बाद छानबीन कर रही पुलिस केा पूछताछ में 11 जुलाई की रात में कठारा गांव के अमित पाल व राज कुमार के घरों में भी चोरी करने वाले इटावा व औरैया के गिरोह के बावत जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को उस घटना की भी रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले मे ंगिरोीह को दबोचने के लिए एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने एसओजी व सर्विलांस टीम के साथ ही रूरा पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी थी। शुक्रवार रात में पुलिस ने गिरोह का लोकेशन मिलने के बाद इंजआ रामपुर के पास घेरा बंदी कर देवरांव विधूना औरैया निवासी नौशाद अली उर्फ छोटे अली पुत्र हबीब व उसक भाई आजाद उर्फ रजोल, पक्का बाग साईं बिहार कॉलोनी थाना इकदिल इटावा के अरमान उर्फ अदनान पुत्र कल्लू खाँ निवासी, ग्राम गहेसर थाना दिबियापुर औरैया के अनुज यादव पुत्र बलराम सिंह, तकिया मोहाल दलेल नगर मुरादगंज अजीतमल औरैया के अमन अली पुत्र रहीश अली व कछपुरा कस्बा व थाना विधूना औरैया के अभयराज उर्फ अमन सोनी पुत्र संजीव सिंह चौहान को गिरफ्तार कर लिया। इनके कबजे से पुलिस ने फर्जी नंबर की कार, दो तमंचे चार कारतूस , सोने चंादी के आभूषण, 97हजार रुपये,चांदी के सिक्के, छह मोबाइल भी बरामद किए।
    -पूछताछ में चोरों ने स्वीकारी घूमघूमकर की गई कई चोरियां
    पकउे गए शिातर गिरोह के सदस्यों ने पूाछताछ में घूम-घूमकर जिले में रैकी करने के बाद बंद घरों में चोरियां करने  व बाइक से जाकर घटनाओं को अंजाम देने की स्वीकारोक्ति की।शिातरों ने पुलिस को बताया कि चोरी की नकदी आपस में बांटने के साथ सोने-चांदी के आभूषण अमन सोनी उर्फ अभयराज निवासी बिधूना को देते थे। वह आभूषणों को गलाकर बेचने के बाद उनके हिससे की धनराशि देता था। पूछताछ में चोरों ने अकबरपुर रोड रूरा, ग्राम कठारा रोशनमऊ, बंशनपुरवा अकबरपुर, सनाया खेडा मूसानगर, चकचालपुर थाना भोगनीपुर,कलेनापुर थाना बरौर व मंगलपुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर संदलपुर, जसापुर व जैतापुर थाना मंगलपुर आदि स्थानों पर हुई चोरियों को अंजाम देने की स्वीकारोक्ति की। एसओ रूरा ने बताया कि बरामद सोने चंादी के आभूषण इन स्थानो से हुई चोरियों के बताए गए हैं। जबकि तमंचे नौशाद अली व अरमान उर्फ अदनान के कब्जे से बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद पकडे गए शातिरों के खि लाफ चोरी का माल बरामद होने की धारा बढाने के साथ शस्त्र अधिनियम  के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp