Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पत्नी की राड से हमलाकर पति ने की नृशंस हत्या -नेहरू नगर अकरबपुर में आरटीओ दफ्तर के पीछे हुई वारदात -दो माह पूर्व की थी शादी,आरोपित ने खुद ही पुलिस को दी सूचना

Author Image
Written by
Report
पत्न
कानपुर देहात। अकबरपुर कस्बे के नेहरू नगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाले एक राजमिस्त्री ने रविवार को अपनी पत्नी की राड से पीटकर नृशंस हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित ने खुद ही डायल- 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके जीवित होने की संभावना पर महिला को मेडिकल कालेज भेजा।वहां मौजूद डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजने के साथ आरोपित को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू की है।
मूल रूप से डेरापुर थाना क्षेत्र के डुडौली गांव का रहने वाला गजेंद्र पुत्र राज कुमार राजमिस्त्री का काम करता था। दो  माह पहले ही उसने शिवली कोतवाली क्षेत्र के सुनवर्षा गांव की रहने वाली छब्बीस साल की मुस्लिम युवती आशमा उर्फ सपना के साथ शादी की थी। इसके बाद वह नेहरूनगर अकबरपुर में आरटीओ कार्यालय के पीछे गोपालपुर रसूलाबाद निवासी सुभाष चंद्र के मकान में कमरा किराएपर लेकर रह रहा था। रविवार सुबह किसी बात से गुस्से में आकर गजेंद्र ने राड से हमला कर पत्नी आशमा उर्फ सपना की नृशंस हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद ही डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। दिनदहाड़े हत्या की जानकारी मिलते ही सीओ सदर संजय सिंह, अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर आरोपित गजेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के साथ सपना के जीवित होने की संभावना पर उसको मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। जबकि मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ सदर ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
-दो माह में ही पति से हुई अनबन बन गई मौत की वजह
सुनवर्षा गांव की  रहने वाली मुस्लिम युवती आशमा उर्फ सपना के साथ गजेंद्र ने दो माह पहले ही प्रेम विवाह किया था। इसके बाद ही पत्नी के कहने पर गांव छोडकर नेहरू नगर अकबरपुर में किराए का कमरा लेकर रहने आ गया था। शादी के दो माह में ही दोनों के बीच इतनी अनबन हुई कि गुस्साए पति ने उसपर राड से हमला कर उसको मौत के घाट उतार दिया।
-घटना के कुछ देर पहले छत पर टहलता दिखा था आरोपित
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पत्नी की हत्या की घटना करने के कुछ देर पहले तक वह छत पर टहलते देख गया था। पुलिस के पहुचने पर ही लोगों को हत्या की जानकारी हुई। इससे मोहल्ले के लोग अचंभित दिखे। गृहस्वमी सुभाष के भाई ने बताया कि वह डेढ़ माह पहले ही उनके यहां किराए का कमरा लेकर रहने आया था।
-गजेंद्र से पहले दो और लोगों से महिला कर चुकी थी शादी
अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि सुनवर्षा गांव की रहने वाली मुस्लिम युवती आशमा का निकाह छह साल पहले झींझक के एक मुस्लिम युवक के साथ हुआ था। उसके तीन बच्चे हैं। इसके बाद वह पति से अलग होकर किसी क ेसाथ चली गई थी। इस बीच उसका संपर्क गजेंद्र से हो गया। दो माह पहले उसने गजेंद्र से केार्ट मैरिज करने के बाद अपना नाम सपना रख लिया था।
-परिजनों ने बनाई दूरी, मौके पर आने से किया इंकार
हिरासत में लेकर गजेंद्र से की गई पूछताछ के बाद अकबरपुर पुलिस ने आशमा उर्फ सपना की मौत की सूचना उसके परिजनों को दी। इस पर उसकी मां शाबिया व बहन ने मृतका से कोई संबंध नहीं होने की बात कहते हुए मौके  पर आने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने ग्राम प्रधान सुरेश पाल को फोन से सूचना देकर परिजनों को लाने का आग्रह किया। लेकिन घर में मौजूद उसकी मां व बहन ने आने से साफ इंकार कर दिया। ग्राम प्रधान ने बताया कि मृतका के भाई हबीब व छोटे ने अपने एक रिश्तेदार की शादी में जाने की बात कहते हुए अकबरपुर जाने में असमर्थता जताई। अकबरपुर कोतवाल ने बताया कि परिजन मृतका से कोई संबंध नहीं होने की बात कहकर आने से इंकार कर रहे हैं। उनको समझाकर बुलाने का प्रयास किया जा रहा है।
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp