Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

यमुना के उफनाने से तटवर्ती गांवों के लोग चिंतित -चंबल नदी के कैचमेंट एरिया में भारी वर्षा से बढ़ रहा पानी -भोगनीपुर व सिकंदरा के एसडीएम को अलर्ट रहने का निर्देश

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। जनपद की दक्षिणी सीमा पर सिथत यमुना नदी एक बार फिर से उफान पर आ गई है। चंबल नदी के कैचमेंट एरिया में हुई भारी बारिश से यमुना नदी के जल स्तर में तेजी से हो रहे इजाफा को देखकर तटवर्ती गांवों के लोग चिंतित हो उठे हैं। इसक मद्देनजर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।इसके साथ ही भोगनीपुर व सिकंदरा एसडीएम को सतर्क रहने व बाढ चौकियों को ततकाल क्रियाशील करने का निर्देश दिया गया है।
जिले में यमुना-सेंगुर के संगम स्थल चपरघटा के आसपास के गांवों में हर साल बाढ़ कहर बरपाती है।  चंबलनदी के कैचमेंट एरिया में हो रही भारी बारिश से रविवार को यमुना नदी के जलस्तर में तेजी से इजाफा शुरू हो गया। लगातर बढ़ रहे जलस्तर से यमुना-सेंगुर के संगम स्थल वाले चपरघटा के आसपास के आढ़न,पथार,मुसरिया, पड़ाव, कुंभापुर, नगीना,नयापुरवा व भुंडा आदि गांवों में बाढ़ का खतरा देख ग्रामीणों की धड़कने तेज हो गई हैं। उफनाई यमुना को देख ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं।केंद्रीय जल आयोग के कालपी स्थित केंद्र के शिफ्ट प्रभारी सौरभ यादव ने बताया कि यहां चेतावनी बिंदु 107 मीटर पर व खतरे का निशान 108 मीटर पर है। उन्होने बताया कि रविवार शाम को पांच सेमी प्रतिघंटा की रफ्तार से यमुना के जलस्तर में इजाफा हो रहा है।शाम 5 बजे यमुना 99.70 मीटर पर बह रही थी। उन्होने देर रात तक जलस्तर की रफ्तार दस सेमी प्रतिघंटा तक पहुंचने की संभावना जताई।
-यमुना के जलस्तर में इजाफा देख कंट्रेाल रूम हुआ सक्रिय
जिले की दक्षिणी सीमा में स्थित यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम मेंतटवर्ती गांवों के लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने का आह्वान किया गया है। इसके साथ ही बाढ़ कंट्रोल रूम को भी क्रियाशील कर दिया गया।कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1077 के अलावा मोबाइल नंबर 9044070030 व 9454416429 पर भी बाढ प्रभावित लोग सूचनाओं का आदान प्रदान कर सकते हैं।
बोले जिम्मेदार-
चंबल नदी के कैचमेंट एरिया में भारी वर्षा से यमुना के जलस्तर में इजाफा हो रहा है। इसके मद्देनजर भोगनीपुर व सिकंदरा एसडीएम को सतर्कता बरतने व बाढ चौकियों को तत्काल क्रियाशील करने के साथ  चरणवार ड्यूटी लगाते हुए राजस्व निरीक्षक, नायब तहसीलदार एवं तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्र के बाढ़ संभावित ग्रामों का निरंतर भ्रमण करने व संभावित बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने की हिदायत दी गई है।- दुष्यन्त कुमार मौर्य, एडीएम वित्त एवं राजस्व।
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp