Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पुलिस के हत्थे चढ़े महिला के बाले लूटने वाले चार लुटेरे -22 अगस्त को हुई थी वारदात,4 मोबाइल व 7450 रुपये बरामद -हापुड व गाजियाबाद जिले के निवासी हैं आरोपित, हुआ चालान

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। सिकंदरा क्षेत्र के मानपुर की पुलिया के पास लूटपाट के इरादे से एकत्र हुए गाजियाबाद व हापुड के चार शातिर लुटरों को  पुलिस ने दबोच लिया। थाने लाकर की गई पूछताछ में चारो ने 21 अगस्त को एक महिला को झांसा देकर कान के बालू लूटने की स्वीकारोक्ति की। उनके कब्जे से पुलिस ने 4 मोबाइल व 7450 रपये बरामद कर लिए। पूछताछ के बाद पुलिस ने चारो का चालान कर दिया।
अमराहट थाना क्षेत्र के रजौली गौहानी निवासी वीरेंद्र कुमार की पत्नी को सिकंदरा क पास झांसा देकर बाइक सवारों ने 21 अगस्त की शाम को उसके कान के सोने के बाले लूट लिए थे। मामले में पीड़िता के पति ने 22 अगस्त को अज्ञात बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ सिकंदरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस लुटेरों की तलाश व छानबीन कर रही थी। छानबीन के दौरान वारदात में दूसरे जिलों के बदमाशों के वारदात करने की बात सामने आई थी।  बुधवार रात में मानपुर पुलिया के पास कुछ बदमाशों की मौजूदगी की सूचना पर इंस्पेक्टर सिकंदरा सुधाकर सिंह व एसआई सुशील चंद्र ने पुलिस टीम के साथ छापा मारकर वहां मौजूद  पिपलेडा ईको गार्डन थाना धैलाना जिला हापुड के सैफली पुत्र असलम व समीर पुत्र बॉबी के अलावा रियाजुद्दीन उर्फ कल्ली पुत्र साजिद के साथ सेक्टर-11 बी- 240 विजय नगर के रहने वाले नईमुद्दीन पुत्र वाहिदेशा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से 4 मोबाइल व  7450 रपये बरामद हुए। इंस्पेक्टर सिकंदरा ने बताया कि पूछताछ में चारो ने 21 अगस्त को एक महिला के बाले लूटने व 24,000 रुपये में बेचने की स्वीकारोक्ति । उन्होने बताया कि उन लोगों ने 6-6 हजार रुपये आपस में बांट लिए थे। पूछताछ के बाद चारो का चालान कर दिया गया।
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp