Written by
Report
त
कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के गंभीरपुर गांव का एक युवक की बुधवार शाम को तालाब में गिरने से हालत गंभीर हो गई थी। सीएचसी से रेफर होने पर परिजन उसे कानपुर ले गए थे। वहां उपचार के दौरान गुरूवार दोपहर में उसने दम तोड दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव आए तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बाघपुर गांव के मजरा गंभीरपुर निवासी सुशील गौतम का पच्चीस वर्षीय पुत्र सोनू गौतम मसानसिक रूप से बीमार था। परिजन उसका उपचार करा रहे थे। बुधवार शाम को वह बैरी सवाई गांव के पास शराब ठेके के पीछे तालाब में अचानक गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसको तालाब से बाहर निकलवाने के बाद सीएचसी शिवली भेजा। इसके साथ ही उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। सीएचसी में मौजूद डॉ. अंकिता चंद्रा ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सोनू की हालत गंभीर देख उसको कानपुर रेफर कर दिया। इसके बाद वहां पहुंचे परिजन उसे हैलट अस्पताल कानपुर ले गए। वहां गुरूवार दोपहर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन उसका शव लेकर गांव पहुंचे तो कोहराम मच गया। बेटे की मौत से उसकी मां अंजू बेहाल हो गई। जबकि बहन मोहिनी, भाई अंकुर व सूरज का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर शिवली कोतवाली से एसआई अच्छे लाल ने गांव पहुंचकर छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिवली कोतवाल अमरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि तालाब में डूबने से युवक की उपचार के दौरान मौत होने की जानकारी सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।