Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्व टीम को तालाब में पांच लोगों के मिले अस्थाई कब्जे -नायब तहसीलाद डेरापुर के साथ राजस्व कर्मियों ने की जांच – स्थाई कब्जे चिह्नित करने के लिए सोमवार को होगी पैमाइश

Author Image
Written by
Report

  1. कानपुर देहात। झींझक ब्लॉक के बनीपारा गांव के मजरा नयापुरवा में जिम्मेदारों की अनदेखी से तालाब पर कब्जा कर अतिक्रमण कर लिए जाने से गांव में जलभराव की स्थिति बनी है। हर गली में दो से ढाई फुट तक पानी भरे होने से जहां आवागमन में दिक्कत हो रही है। वहीं गांव में बीमारी का प्रकोप हो गया है।  इसकी शिकायत से गंभीर हुए डीएम के निर्देश पर डेरापुर से गांव पहुंची राजस्व टीम ने तालाब में पांच लोगों के अस्थाई कब्जे चिह्नित कर उनको तीन दिन में हटाने का निर्देश दिया। जबकि स्थाई कब्जों को चिह्नांकन के लिए टीम सोमवार को तालाब की पैमाइश कराएगी।
    शासन के निर्देश व सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर भी तालाबों पर धड़ाधड़ अवैध कब्जे हो रहे हैं। झींझक ब्लॉक के बनीपारा गांव के मजरा नयापुरवा गदनपुर में स्थित तालाब पर अवैध कब्जा कर अस्थाई व स्थाई निर्माण कर लिए जाने से गांव में जलनिकासी की समस्या बनी है। वहां की हर गली में दो से ढाई फुट  तक  पानी भरा होने से महिलाओं व बच्चों का आवागमन दुष्कर हो गया है। सीडीओ के निर्देश के तीन माह बाद भी जहां ब्लॉक स्तीय अफसर जल निकासी का इंतजाम नहीं कर सके। वहीं तहसील प्रशासन तालाब पर किए गए अवैध कब्जे हटवाले के प्रति उदासीन बना रहा। इसकि शिकायत को गंभीरता से लेकर डीएम कपिल सिंह  ने एसडीएम डेरापुर को पुलिस व राजस्व टीम गठित कर तालाब की पैमाइश करा अतिकग्रमण हटवाने व डीपीआरओ व झींझक बीडीओ को तत्काल जल निकासी का समुचित इंतजाम कराने का निर्देश दिया। इसी क्रम में डेरापुर के नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता ने राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। इसमें पांच लोगों के अस्थाई कब्जे चिह्नित हुए। उन्होने बताया कि इनसभी को तीन दिन में अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। जबकि पुलिस व राजस्व कर्मियों की टीम सोमवार को तालाब में किए गए पक्के निर्माण की पैमाइश कराने के बाद कार्रवाई करेगी। वहीं निर्देश के बाद भी विकास विभाग की ओर से जल निकासी की कोई पहल नहीं किए जाने से लोगों में नाराजगी दिखी।

Advertisement Box
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp