
Written by
Report

कानपुर देहात :गजनेर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशेारी के साथ गैंग रेप करने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में गोली लगने से घायल सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा, दो कार्रतुस एक चले कारतूस का खोखा बरामद कर ने का दावा किया । घायल आरोपित का उपचार कराने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया।
गजनेर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली चौदह साल की किशोरी के साथ आठ माह पूर्व उसी गांव के रहने वाले टिल्लू उर्फ कालिका प्रसाद पुत्र डिग्गू कश्यप व बउआ उर्फ अनिल ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था । इसके साथ ही उसको जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी । गत 7 सितंबर को पेट दर्द होने पर मां उसको इलाज के लिए ले गई। वहां जांच में उसको आठ माह का गर्भ होने की जानकारी होने पर उसकी मां ने बुधवार को उसके खिलाफ गैगरेप का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार रात में उनके गांव से भागने की सूचना पर पुलिस ने घर लाकर की गई पूछताछ मे ंपीड़िता ने दबिश दी तो गांव के बाहर मिले आरोपित पुलिस पर फायर कर भागने लगे । जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल अनिल व उसके साथी कालिका को घेराबंदी कर पुलिस ने दबोच लिया। सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि उनके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। इनके खिलाफ हत्या के प्रयास व शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घायल का इलाज कराने के बाद दोनों का चालान कर दिया गया।




