Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महिलाओं का शराब ठेके पर धावा की गई तोड़ फोड रंधीरपुर से ठेके को हटाए जाने की मांग को लेकर हंगामा सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाकर कराया शांत

Author Image
Written by
Report

  • कानपुर देहात। मंगलपुर थाना क्षेत्र के रंधीरपुर गांव से शराब ठेका हटाए जाने की मांग को लेकर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। इसके साथ ही ठेके में घसकर शराब की बोतलें फेंक दीं। महिलाओं का उग्ररूप देख सेलसमन भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझाकर शंात कराया।
    चमरौवा गांव का शराब ठेका रंधीरपुर गांव के पास संचालित किया जा रहा है। इस गांव के लोग  दिनभर शराब पीने के बाद घर मे झगड़ा करते हैं, जिससे कई परिवार टूटने की कगार पर हैं।इससे नायक समाज की महिलाओं में खासा आक्रोश है। शुक्रवार का आक्रोशित महिलाओं ने शराब ठकेके पर पहुंचकर जमकर हंगामा करने के साथ ही तोड़फोड़ की। इसके साथ ही ं कुछ शराब की बोतलें निकाल कर बाहर फेंक दी। उप्रदव की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर महिलाओं को शांत किया। महिलाओं का आरोप है कि इस शराब दुकान के कारण उनका रास्ते से निकलना दूभर हो गया है। दुकान के आसपास हर समय शराबियों का जमघट लगा रहता है, जो वहां से निकलने वाली महिलाओं और लड़कियों पर छींटाकशी और अभद्र टिप्पणियां करते हैं। इसके अलावा, गांव के पास ही ठेका होने की वजह से उनके घर-परिवार के पुरुष भी दिन-रात शराब के नशे में डूबे रहते हैं। शराब पीकर घर लौटने के बाद वे रोजाना परिजनों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं, जिससे गांव के कई परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच चुके हैं। एक हफ्ता पहले ही मध्य प्रदेश के सागर में शराब पीने से उनके गांव के उत्तम सिंह की मौत हो गई है। महिलाओं का आरोप है कि वे इस शराब दुकान को हटाने के लिए मांग कर रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। महिलाओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहाकि यह देशी शराब का ठेका मूलरूप से किसी दूसरे गांव के नाम पर आवंटित हुआ था। इसके बावजूद, नियमों को ताक पर रखकर इसे जानबूझकर रंधीरपुर गांव की मुख्य सीमा के पास खोल दिया गया। लगातार अनदेखी और रोजाना के क्लेश से परेशान होकर आखिरकार महिलाओं को खुद ही यह कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा।संदलपुर चौकी इंचार्ज अरविंद मिश्र ने बताया कि महिलाओं ने शराब ठेका में तोड़फोड़ की है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp