
Written by
Report

कानपुर देहात । मंगलपुर थाना क्षेत्र के ररौंख गांव के एक किसान पर शुक्रवार रात मे नलकूप पर सोते समय जंगली जानवर ने हमला कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार सुबह जानकारी होते ही उनके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर वहां पहुंचे सीओ व इंस्पेक्टर मंगलपुर ने घटना की छानबीन की। जबकि फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ररौंख गांव के रहने वाले पैंसठ साल के बुजुर्ग राम प्रकाश शुक्रवार को अपने नलकूप पर सोने के लिए खेत पर गए थे। वहां सोते समय रात में जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। म्जानवर क ेहमले में उनका चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। इससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सुबह उनके घर नहीं पहुंचने पर परिजन जब खेत पर पहुंचे तो वह लहू लुहान हालत में मृत पडे मिले।जानकारी मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। पति की मौत से उनकी पत्नी सिया दुलारी बदहवास हो गईं। जबकि पुत्र सुनील उर्फ अल्लू पाल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलते ही सीओ डेरापुर धर्मेंद्र सिंह व इंस्पेक्टर मंगलपुर प्रवीण कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।जबकि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर मंगलपुर ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में जंगली जानवर के हमले से बुजुर्ग की मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
-जंगली जानवर के हमले से लोगों में दहशत, जार रही अटकलें
ररौंख गांव के बुजुर्ग राम प्रकाश पर सेाते समय जंगली जानवर के हमले से मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना है। बुजुर्ग पर भेडिए या लकडबग्घे ने हमला किया या फिर कोई बडे़ हिंसक जानवर के हमले से बजुर्ग की जान चली गई। यह तो अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन इसको लेकर ग्रामीणों में अटकलों का दौर जारी रहा। इधर ग्रामीण रात के समय फसलों की रखवाली को जाने मे ंखतरा भंपकर सहमें नजर आए।
वन विभाग ने शुरू की जांच, अभी तक नहीं मिले जानवर के साक्ष्य
नलकूप पर लेटे बजुर्ग की जंगली जानवर के हमले से हुई मौत के मामले में वन विभाग के कर्मियों रवी व फारेस्ट गार्ड रोहित ने मौके पर जाकर छानबीन की। वनाधिकारी प्रोमिला ने बताया कि वन विभाग की टीम छानबीन कर रही है।मौके पर जानवर के पंजों आदि के निशान नहीं मिले हैं। घटनास्थल से दूर भी निशान देखने के लिए निर्देशित किया गया है। टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुद कहा जा सकेगा।




