Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

तालाब में गिरकर डूबने से बच्चे की मौत -मां की मौत के बाद 6 साल से नाना के यहां रहता था मासूम -कनकपुरवा बेला का निवासी था बच्चा डूडावर में हुई घटना

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। मां की मौत के बाद पिछले छह साल से रसूलाबाद थाना क्षेत्र के डूडावर गांव स्थित ननिहाल में रह रहा एक सात साल का बच्चा खेलते समय गांव के किनारे तालाब में गिर गया। तलाश के दौरान उसका शव पानी में उतराता मिला। जानकारी होते ही वहां कोहराम मच गया।
बेला थाना क्षेत्र के कनकपुरवा गांव के रहने वाले राजेश की पत्नी विनीता की करीब छह साल पहले मृत्यु हो गई थी। उस समय विनीता के एक साल के पुत्र कुन्नू को पालन पोषण के इरादे से बच्चे के नाना रामबाबू  उसको अपने साथ डूडावर रसूलाबाद ले आए थे। पिछले छह साल से वह अपने ननिहाल डूडावर में ही रह रहा था। शुक्रवार देर शाम वह गांव के किनारे खेलते समय अचानक फिसलकर तालाब में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। तलाश के दौरान देर रात उसका शव तालाब में उतराता मिला। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। उसके मामा हिमांशू व गोपी उसकी मौत पर बिलख उठे। सूचना पर कनकपुरवा बेला से पिता के साथ आई कुन्नू की बड़ी बहन बिट्टो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इसके बाद मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराने के बजाय उसके पिता अपने साथ लेकर वापस गांव लौट गए। इंस्पेक्टर रसूलाबाद ने बताया कि परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी है।

Advertisement Box

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp