
Written by
Report

कानपुर देहात। रनियां थाना क्षेत्र के विसायकपुर के पास ड्यूटी से लौट रही मुरलीपुर बरौर की रहने वाली एक फैक्ट्री श्रमिक शनिवार देर रात बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई।उसको गंभीर हालत मे रनियां के एक निजी अस्पताल से अकबरपुर के लिए रवाना कर दिया गया। रविवार को उपचार के अकबरपुर में महिला की मौत होने पर परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शंात कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बरौर थाना क्षेत्र के मुरलीपुर गांव के रहने वाले दीपचंद्र की तीस साल की पत्नी अनुराधा औद्योगिक क्षेत्र रनियां में एक फैक्ट्री में काम करती थी। इसके साथ ही विसायकपुर में परिवार के साथ रह रही थी। शनिवार को वह ड्यूटी करने के बाद अपने आवास पर जा रही थी। विासायकपुर के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से वह उछलकर दूर जा गिरी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां मौजूद लोगों ने उसको गंभीर हालत में रनियां में स्थित एक निजी अस्पताल में भेजा।वहां से उसको गंभीर हालत में माती रोड अकबरपुर स्थित अस्पताल में भेज दिया गया। रविवार को उपचार के दौरान अनुराधा की मृत्यु हो गई। मां की मौत से उसका पुत्र आर्यन व पुत्री श्रष्टी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। इस पर उसके परिजनों ने इलाज मे ंलापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। बवाल की सूचना पर अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह ने मौक ेपर पहुंचकर परिजनों को समझाकर शंात कराया। इसके बाद रनियां थाने से आए एसआई सुरेंद्र सिंह ने शव को पोसटमार्टम के लिए भेजा। एसओ रनियां ने बताया कि दुर्घटना के बाद फरार बाइक सवार की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व परिजनों की तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई होगी।




