Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पोल खड़ा करते समय करंट लगने से ठेकेदार की मौत -जैनपुर में शीतल्पे कंपनी के पास हुआ हादसा, तीन अन्य घायल मेडिकल कालेज में मृत घोषित, पोस्टमार्टम को भेजा गया शव

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। बिजली का पोल लगाते समय सोमवार को जैनपुर में शीतलपेय कंपनी के पास से निकली विद्युत् लाइन के करंट की चपेट में आकर औरैया जिले के ठेकेदार सहित चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए । नई बिजली लाइन का पोल लगाते समय यह हादसा हुआ । सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से चारो को मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद ठेकेदार को मृत घोषित कर दिया।
औद्योगिक क्षेत्र जैनपुर में नई बिजली लाइन के लिए पोल लगाने का काम चल रहा है। सोमवार को जैनपुर सिथत एक शीतलपेय कंपनी के सामने पोल लगाते समय वहां से निकली हाईटेंशन लाइन में पोल टकरा गया। इससे कासा विधूना औरैया निवासी पैंतीस वर्षीय ठेकेदार धर्मेंद्र कुमार पुत्र होतीलाल के अलावा बल्लापुर कुदरकोर्ट औरैया निवासी सत्ताइस साल का सोनू , बिनौरा तिर्वा कन्नौल निवासी गौरव व जितेंद्र झुलस गए। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने चारो को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। वहां इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉ. निशांत पाठक ने जांच के बाद ठकेदार धर्मेंद्र उर्फ बबलू को मृत घोषित कर दिया। जबकि गौरव व सोनू को भर्ती कर उपचार शुरू किया। जबकि जितेंद्र को मामूली चोट होने के कारण प्राथमिक इलाज किया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही ठेकेदार धर्मेंद्र के भाई सन्नी व बहन मंजू मेडिकल कालेज पहुंचे तो उनको धर्मेंद्र की मौत की जानकारी हुई। इससे कोहराम मच गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि विद्यंत लाइन से पाले टकराने में हादसा होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व परिजनों की तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई होगी।

Advertisement Box
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp