Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सड़क जाम व हंगामे पड़ा भारी, 33 नामजद सहित 180 पर मुकदमा -मुकदमा दर्ज होती ही ग्रामीणों में दहशत,शुरू हुई आरोपितों की तलाश -कपड़ा कारोबारी की मौत के बाद 18 घंटे तक हुआ था हंगामा

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। सरवनखेड़ा से दुकान बंद कर लौट रहे कपडा करोबारी की संदिग्ध हालात में मौत के बाद 18 घंटे तक सड़क जामकर हंगामा करना लोगों को भारी पड़ गया। मामले में गजनेर पुलिस ने 33 नामजद सहित 180 लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने आपराधिक धमकी देने, सड़क जाम कर लोगों का आवागमन बाधित करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश व छानबीन शुरू की है।
गंगागंज गजनेर निवासी कौशल सिंह उर्फ अमन भदौरिया (24 सरवनखेड़ा में कपड़े की दुकान बंदकर 8 सितंबर की रात में घर लौट रहे थे । देर रात सरवनखेड़ा-जिठरौली मार्ग पर पूज्य भाऊराव देवरस कालेज के सामने वह संदिग्ध हालात में घायलावस्था में पड़ा मिला था । उपचार के दौरान उसकी मौत होने के बाद 9 सितंबर को परिजनों व गांव के लोगों ने हत्या का आरोप लगा शव सड़क पर रखकर जाम लगाने के बाद टेंट लगाकर सड़क अवरुद्ध कर 18 घंटे तक हंगामा किया था। रात 1.10 बजे उसके मामा समरजीत की ओर से सरवनखेड़ा के सौरभ पुत्र शिव कुमार, राम सिंह उर्फ खन्ना पुत्र पप्पू परिहार व विक्की अवस्थी पुत्र पवन अवस्थी के अलावा चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने पर ही पुलिस शव उठा सकी थी। पोसटमार्टम में मृतक के शरीर पर 11 चोटें मिली थीं। वहीं इस मामले मे ंचौकी प्रभारी मोहनवीर को एसपी ने निंलबित कर दिया था। इस मामले में गजनेर थाने में तैनात एसआईप्रदीप कुमार ने मदा का पुरवा निवासी ग्राम ग्राम प्रधान संतोष परिहार, सैंथा के ग्राम प्रधान कासिम,चांद टेंटवाला सहित 33 नामजद, लोगों , तीस अज्ञात महिलाओं व 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ गजनेर सनत कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरेापितों की तलाश व छानबीन की जा रही है।
रिपोर्ट में दो प्रधानोंं सहित यह लोग हुए नामजद
सड़क जाम कर गंगामा करने में सैंथा के प्रधान कासिम के अलावा नागेंद्र सिंह परिहार उर्फ सोनू,संदीप परिहार, प्रदीप परिहार उर्फ बंधू,धुन्नू परिहार, प्रिंशू चौहान, राजन नकुली परिहार, आनंद बाजपेई, ओमजी विश्वकर्मा चांद टेट वाला व मदा का पुरवा निवासी प्रधान संतोष परिहार, हर्षित परिहार, बबलू सिंह कछवाह, मनेथू के सोनू उर्फ शीलू भदौरिया, मोनू सिंह , जिठरौली के रमन सिंह, सोनू चौहान, विवेक सिंह, गजनेर के राजेश सिंह चौहान, आकश, योगेंद्र उर्फ बउआ सिंह, रिषभ सिंह, धर्मवीर परिहार, सरवनखेडा के श्याम करन, विशाल उर्फ मोगली, रवि सिंह चौहान, सेरुआ टप्पा के रवींद्र सिंह भदौरिया, भदेशा के सूरज सिंह पेराजोर के स्वतंत्र प्रताप सिंह निनाया के शीलू परिहार, गंगागंज के दिलदार खान, शेशित पत्र कार, 25-30 महिलाएं व 100 से 150पुरुष।

Advertisement Box
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp