
Written by
Report

कानपुर देहात। बेहेशी की हालत में रविवार को रूरा रोड अकबरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए जिंदौरा गजनेर के एक अधेड़ की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इसके बाद सही उपचार नहीं होने का आरोप लगा परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। बावल की सूचना पर पहुंचे अकबरपुर कोतवाल ने लोगों केा समझाकर शंात कराया। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने के बाद शव लेकर गांव लौट गए।
गजनेर थाना क्षेत्र के जिंदौरा गांव के रहने वाले पचपन साल के राजेश के अचानक बेहोश हो जाने के बाद परिवार के लोग उनको उपचार के लिए रूरा रोड अकबरपुर सिथत एक निजी अस्पताल में रविवार को लाए थे। यहां भर्ती कर उनका उपचार हो रहा था। सोमवार को उनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इससे कोहराम मच गया। पति की मौत से ऊषा देवी बदहवास हो गई। घटना से उत्तेजित परिजनों ने सही ढंग से उपचार नहीं होने का आरोपलगा हंगामा शुरू कर दिया। बवाल की सूचना पर अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही उन्होने परिजनों को समझाकर शंात कराने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद कार्रवाई की बात कही। लेकिन परिजन पोस्टमार्टम कराने पर सहमत नहीं हुए। वहीं पूछताछ में उसका उपचार कर रहे डॉ. आदर्श सिंह ने पुलिस को बताया कि अधेड़ का ब्रेन डेड होने से उनकी सिथति ठीक नहीं होने की जानकारी परिजनों को वहां से ले जाने की सलाह दी गई थी।, लेकिन वह लोग उन्हे ंवहां से नहीं ले गए। अकबरपुर कोतवाल ने बाया कि पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने के साथ परिजन शव लेकर गांव लौट गए।




