

कानपुर देहात । एडीजी यातायात के नर्दिेश पर दूसरे दिन रविवार को भी रात में तीन घंटे तक ट्रैफिक पुलिस के साथ ही थानों की पुलिस सड़क पर उतरी। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों से लेकर प्रेशर हार्न, हूटर, मोडीफाई साइलेंसर के मामलों की सघन चेकिंग की गई। इसके साथ ही अनियमितता पर वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया। इससे वाहन चालकों मेें अफरा-तफरी की स्थिति रही।
जनपद में सड़क हादसों में कमी लाने और रात के समय फर्जी नंबर प्लेट लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने के साथ ही हूटर व मोडीफाई साइलेंसर के खिलाफ एडीज़ी यातायात के नर्दिेश पर दूसरे दिन रविवार रात में 8 बजे से लेकर 11 बजे तक संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। सभी थानों के साथ ही यातायात पुलिस ने हाई-वे पर उतरकर अभियान की कमान संभाली। इस अभियान में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुये 96 वाहनों का अलग- अलग नियमों के उल्लंघन में चालान किया। इसमें वाहनों पर 6 लाख 91 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने कहाकि सड़क सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं है। भवष्यि में भी इसी तरह अचानक अभियान चलाकर लापरवाही करने और शराब पीकर वाहन चलाने से लेकर नंबर प्लेट बदलकर या बिना नंबर प्लेट के चलने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।




