
क
कानपुर देहात। माती कोर्ट के गेट से को सदी ड्रेस व बिना नंबर की गाडी से पहुंचे एसओजी व पुलिस के जवानों ने एक युवक को उठाकर गाडी में डाल लिया। उसके शोर मचाने पर वहां वकीलों की भीड़ जुट गई। भारी हंगामें के बाद पुलिस कर्मी पकडे गए युवक को छोड़ने के बाद बैरंग लौट गए। पकडा गया युवक सिकंदरा थाना क्षेत्र के गुरदही खुर्द गांव का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया में इसका वीड़ियो वायरल हो गया। न्यू इंडिया न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। लेकिन अफसरों के निर्देश के बाद मामले में छानबीन के साथ आरोपित की तलाश तेज हुई है।
माती कोर्ट में मंगलवार को आए एक युवक को बिना नंबर की गाडी व सादी ड्रेस में पहुंचे पुलिस कर्मियों ने कोर्ट के गेट संख्या एक से उठाकर गाडी में डाल लिया। युवक ने बचाओ यह लोग उसको गोली मार देंगे का शोर मचाने पर वहां वकीलों व वादकारियों की भीउ़ लग गई। वकीलों ने गाडी को घेरकर हंगामा करने के साथ पकडे गए युवक को जबरन कार से नीचे उतार लिया। पकडा गया युवक सिकंदरा थाना क्षेत्र के गुरदही खुर्द गांव का बताया गया है। किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इससे गंभीर हुए अफसरों के निर्देश के बाद हुई जांच में पता चला कि पकडा गया गुरदही खुर्द का शिवम यादव पुत्र नरपत सिंह था। अकबरपुर कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि रूरा क्षेत्र में हुई चोरी की घटना में उसको सशर्त अग्रिम जमानत मिली थी, लेकिन शर्त के अनुसार वह रूरा थाने में हाजिरी देने नहीं जा रहा था। इसी सिलसिले में उसको हिरासत में लिया गया था।
-टावर में बैटरियों की चोरी सहित 6 मुकदमों में है आरोपित
रूरा पुलिस के अनुसार एसओजी टीम द्वारा माती कोर्ट के गेट से पकडा गया गुरदही खुर्द का शिवम यादव अकबरपुर, रूरा, सिकंदरा व औरैया में दर्ज करीब छह मुकदमों में आरोपित है। रूरा थाना क्षेत्र के इजुआरामपुर के पास स्थित एक टावर में 10 मार्च को हुई 144 बैटरियों की चोरी के मामले में 23 अप्रैल को नरेद्र चौहान पुत्र ओमप्रकाश निवासी विजयनगर थाना गजनेर व अमन कटियार पुत्र रवीन्द्र कटियार निवासी रानीपुर हरिहरपुर थाना सिकंदरा को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में दोनों ने गुरदही खुर्द के शिवम यादव और अंकित के साथ बैटरियों की चोरी की स्वीकारेाक्ति की थी। मामले में मई माह में शिवम को अदालत से अग्रिम जमानत मिली थी। लेकिन जमानत की शर्त के अनुसार वह थाने में हाजिरी देने नहीं आ रहा था। इसके चलते उसकी तलाश हो रही थी।




