Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

किशोरी से छेड़छाड़ में दोषी को पांच साल की सजा -पॉक्सो एक्ट कोर्ट संख्या-13 ने किया आदेश,20हजार जुर्माना

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। रनियां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी से तीन साल पहले छेड़छाड़ व दुष्कर्म करने के मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने आरोपित के दोषी सिद्ध होने पर  उसको पांच साल के कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही उस पर बीस हजार रुपये जुर्माना भी किया।
विशेष लोक अभियोजक विकास सिंह ने बताया कि रनियां थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 7 मई 2023 को गांव से निमंत्रण खाकर वापस घर आ रही थी। रास्ते में गांव के धर्मेन्द्र सिंह उर्फ मजनुआ पुत्र मन्नू सिंह ने उसको बहलाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसको जुबान खेालने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मामला संज्ञान में आने पर किशोरी के बाबा की तहरीर पर छेडछाड़ व दुष्कर्म के साथ धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने के साथ उनके खिलाफ आरोपपत्र अदालत में प्रस्तुत किया था। इस मुकदमें की सुनवाई मौजूदा समय में स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट कोर्ट संख्या- 13 में चल रही थी। उन्होने बताया कि वादी व पीड़िता के साथ गवाहों के बयानों,पुलिस विवेचना का अनुशीलन करने व अभियोजन के साथ बचाव पक्ष की दलीलों को सुनकर अदालत ने आरोपित धर्मेंद्र सिंह उफ मजनुंआ  के छेडछाड़ में दोषी सिद्ध होने पर उसको पांच साल के कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही उस पर बीस हजार रूपये जुर्माना भी किया। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसको एक माह के अतिरिक्त कारावास की सजा का भी आदेश किया गया है। जबकि पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में  उसको दुष्कर्म व धमकी देने के मामले में दोषमुक्त कर दिया गया।
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp