
Written by
Report

कानपुर देहात। जनपद में चल रहे गणेश महोत्सव में भगवान विघ्नेश्वर के पूजन अर्चन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसके साथ ही जयकारों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। शुक्रवार को भी सुबह शाम आरती के साथ पूजा पंडालों में पूरे दिन भजन कीर्तन का सिलसिला चला। धर्मगढ़ मंदिर रसूलाबाद में भगवान गणेश की कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हुए। वहीं शास्त्री नगर रसूलाबाद में पूजन के बाद भगवान विघ्नेश्वर की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया।
जनपद में इस साल गणेश महोत्सव के क्रम में 160 स्थानों पर पूजा पऋंडाल सजाए गए हैं। इस समय कस्बों से लेकर गऋंवों तक भगवान गजानन के पूजन की धूम चल रही है। श्रद्धालुओं के जयकारों से माहौल भक्तिमय बन रहा है। शुक्रवार को भी पूजा पंडालों में पूरे दिन भजन कीर्तन का सिलसिला चला। अकबरपुर के अयोध्यापुरी मैदान के साथ कालिका देवी मंदिर परिसर, कलारन तालाब के पास स्थित महादेव मंदिर परिसर व नेहरू नगर सहित अलग- अलग स्थानों पर सजे पूजा पंडालों में पूजन की धूम रही। रसूलाबाद के धर्मगढ़ मंदिर में चल रहे गणेश महोत्सव में पूजन के साथ गणेश कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर रहे। कहिंजरी में सजे पूजा पंडाल में सजाई गई भव्य झांकिया आकर्षण का केंद्र रहीं। जबकि पुखरायां के सिद्ध विनायक मंदिर में भव्य श्रंगार के साथ भजन पूजन का सिलसिला चला।
गणपति बप्पा मोर्या अगले बरस तू जल्दी आ …
रूरा/ रसूलाबाद।
जनपद में गणेश महोत्सव के लिए सजाए गए पूजा पांडालों में विसर्जन की प्रकिया शुरू हो गई है। रूरा कस्बे में 5 दिवसीय गणेश महोत्सव के अंतिम दिन बैंड बाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। इसमें अबीर गुलाल उड़ाते व जयकारे लगाते हुए श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने नहर पुल पर पहुंचने के बाद गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के उद्घोष के साथ प्रतिमा को जल में विसर्जित कर दिया। इस मौके पर चेयरमैन रामजी गुप्ता, आयोजन समिति के अध्यक्ष रामबाबू शुक्ला, आरव श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता (मोनू),मयंक आदि बडी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। जुलूस के साथ लालू गांव क ेनहर पुल क पास पहुंचे श्रद्धालुओं ने जयकारे के साथ प्रतिमा का जल विसर्जन कर दिया। यहां चेयरमैन देवशरण कमल, राजीव शुक्ला, संदीप कुमार,शिवस्वरुप, संकल्प शुक्ला आदि मौजूद रहे।




