Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उपचार ही नहीं संतुलित जीवन जीने की पद्धति है आयुर्वेद -11वें आयुर्वेदिक दिवस पर राज्यमंत्री ने व्यक्त किए उद्गार -आयुष अस्पताल में हुआ कार्यक्रम,शिविर में 231 मरीजों का इलाज

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। अकबरपुर क्षेत्र के सहजादपुर में स्थित 50 शैय्या के एकीकृत आयुष चिकित्सालय में आयोजित 11 वें आयुर्वेदिक दिवस का राज्यमंत्री ने धन्वन्तरि पूजन के साथ शुभारंभ कराया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि आयुर्वेद केवल उपचार ही नहीं बल्कि स्वस्थ्य व सतुलित जीवन जीने की पद्धति है। इसके पूर्व उन्होने भगवान धनवंतिर का पूजन करने के साथ ही फता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।
आयुर्वेद के प्रचार प्रयसार के लिए हर साल 23 सितंबर को आयुर्वेदिक दिवस मनाया जाता है। बुधवार को सहज ादपुर सिथत पचास शैया के सांयुक्त आयुष अस्पताल में आयोतिज कार्यक्रम का राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने भगवान धनवंतरि के पूजन के साथ ही पीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। उन्होने कहा कि आयुर्वेद भारतीय ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ जीवन शैली एवं रोगों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का विज्ञान है। आयुर्वेद धरती और प्रकृति के साथ संतुलन स्थापित करता है। जब मनुष्य प्रकृति से सामंजस्य में रहता है तो स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों सुरक्षित रहते हैं। इस मौके पर आयुष विंग के प्रभारी डा. बृजेश ने कहा कि ायुर्वेदिक से न केवल आहार, योग, प्राणायाम और प्राकृतिक जीवन शैली को अपनाकर स्वास्थ्य को सुदृढ़ कर सकते हैं बल्कि धरती के संसाधनों का संरक्षण भी कर सकते हैं। आयुर्वेद में जड़ी-बूटियों और प्राकृतिक औषधियों का उपयोग किया जाता है, जो रसायन मुक्त होते हैं और पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करते। इसके बाद राज्य मंत्री ने चिकित्सालय में पंचकर्म यूनिट, औषधि वितरण कक्ष, रोगी वार्ड और परामर्श केंद्र व परिसर में लगे औषधीय पौधों का भी निरीक्षण किया। साथ ही परिसर में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर यहां लगे स्वास्थ्य शिविर में 231 मरीजों का उपचार भी हुआ। जबकि बच्चों की निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. अमर सिंह, डॉ. आफताब आलम, डॉ. उमेश, डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. पवन सिंह, डॉ. नीलेंद्र, डॉ. रवि कुशवाह, डॉ. रोहणी सिंह, डॉ. आरती यादव, डॉ. अर्चना सरोज, व बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।

Advertisement Box
रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम
आज फोकस में

गृह कल में युवक ने फांसी लगाकर दी जान -अंधियारवर गांव में हुई घटना, परिजनों के बिलखने से कोहराम

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

शोभन आश्रम की नहर में उतराता मिला युवक का शव -घटनास्थल पर खड़ी थी साइकिल, मृतक की जेब में थी चाबी -पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई
आज फोकस में

सोते समय किशोर की सर्पदंश से गई जान -लालपुर शिवराजपुर निवासी था किशोर,इलाज के दौरान मौत -जिले में ढाई माह में सर्पदंश से मरने वालों की संख्या 14 हुई

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन
आज फोकस में

गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ … -जयकारों के साथ हुआ पूजन,हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम,पूजा पंडालों में चल रहा भजन कीर्तन

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव
आज फोकस में

खेत पर गए युवक की हत्या,सड़क किनारे मिला शव -पुरैनी गांव का निवासी था युवक, रस्सी से बंधे मिले हाथ व पैर -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य,पोस्टमार्टमको भेजा गया शव

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 24 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp