
Written by
Report

कानपुर देहात। जिले में धनतेरस व दीवाली के साथ सहालगों का मौसम नजदीक आते ही फर्नीचर बाजार में भी चहल-पहल बढ़ने लगी है। हालांकि अभी दुकानों में कम संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं। बाजार में ग्राहकों का आना शुरू होने के साथ ही शादी ब्याह के लिए आर्डर आने शुरू होने लगे हैं। इससे दुकानदारों को आने वाले दिनों में ठीकठाक बिक्री होने की उम्मीद है।
जिले में 6 नवंबर को धन तेरा वी 8 को दीवाली का त्योहार मनाया जाएगा। धनतेरस के त्योहार में तीन दिन ही शेष बचे हैं। जबकि 21 नंवबर से शुरू हो रही सहालगों के चलते बाजारों में चहल पहल बढ़ने लगी है। इससे फर्नीचर की दुकानें भी सजकर तैयार हो गई हैं। इसके साथ ही शादी ब्याह के लिए डबल बेड, सिंगल बेड, सोफा, ड्रेसिंग टेबल, अलमारी आदि के आर्डर आने शुरू हो गए हैं। शादी समारोहों के लिए खरीद के लिए ग्राहकों की आमद शुरू होने से कारोबारियों ने नये मॉडल और डिमांड के अनुरूप सामान का स्टाक किया है। -छोटी डायनिंग टेबल व फाइबर अलमारी की बढ़ी डिमांड
बाजार में लोगों की पसंद क बेड कुर्सी सोफा अलमारी व डायनिंग टेबल उपलब्ध हैं। इसमें त्योहार के मौके पर छोटी डायनिग टेबल
फाइबर अलमारी की डिमांड अधिक दिख रही है। दुकानदारों का कहना है कि ग्राहकों की पसंद व जरूरत के हिसाब से फर्नीचर का स्टाक किया गया है। इसमें छोटी डायनिंग टेबल व फाइबर की अलमारी को लोग अधिक पसंद कर रहे हैं। जबकि सहालगों के लिए फोल्डिंग सोफा व हल्के बेड के साथ ही बडे शीशा वाली ड्रेसिंग टेबल की मांग अधिक हो रही है।
-धनतेरस में ठीक ठाक कारोबार की उम्मीद
अकबरपुर के फर्नीचर कारोबारी दीपक गुप्ता ने बताया कि बाजार में डबल बेड साढ़े तेरह हजार से तीस हजार तक,अलमारी साढ़े सात हजार से। 32 हजार तक वी अलमारी साढ़े सात हजार से 32 हजार तक की कीमत में उपलब्ध है। अभी ग्राहकों की संख्या कम है,लेकिन सहालग के लिए ग्राहकों की आमद से ठीकठाक कारोबार की उम्मीद बनी है।
-बाजार में आने लगे ग्राहक,त्योहार से उम्मीद
अकबरपुर के फर्नीचर कारोबारी संजय गुप्ता ने बताया कि बाजार में चार कुर्सी का सेट दो से तीन हजार तक, सोफा साढ़े आठ हजार से 40 हजार तक, ड्रेसिंग टेबल 35 सौ से लेकर 12 हजार रुपये तक मे उपलब्ध है। उन्होने कहा कि अभी ग्राहकों की संख्या कम हैं, लेकिन सहालगों के लिए आर्डर आ रहे हैं। इससे धनतेरस व सहालग में इस बार ठीकठाक बिक्री की उम्मीद है।




