
Written by
Report

कानपुर देहात। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौरा स्टेशन के पास डाउन रेल लाइन में महेरा गांव के एक युवक का रक्त रंजित शव पड़ा मिला। वह सोमचार शाम केा घर से नाराज होकर निकला था। जानकारी पर वहां पहुंचे परिजनों के बिलखने से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।जल्लापुर महेरा निवासी तीस वर्षीय लवकुश पुत्र सतेन्द्र सोमवार शाम को विवाद के बाद गुस्से में घर से निकला था। देर शाम तक उसक वापस नहीं आने पर परिजन उसकीर तलाश कर रहे थे। देर रात उसका रक्तरंजित शव कानपुर-झांसी रेल मार्ग पर हलधरपुर क्रासिंग व चौरा स्टेशनर के बीच खंभा नम्बर 1285/30 के सामान डाउन रेल टैक पर पडा मिला। ट्रैकमैन से जानकारी मिलने पर स्टेशन मास्टर चौरा ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद आरपीएफ चौकी प्रभारी राकेश तिवारी व भोगनीपुर कोतवाली से एसआई संजीव कटारा ने मौक पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। इधर रेल टैक पर शव मिलने की ज ानकारी पर वहां पहुंचे परिजन उसका शव देख बिलख उठे। पति की मौत से उसकी पत्नी निशा बदहवास हो गई। जबकि मां सरस्वती व पुत्र आशू , पुत्रियों अनुष्का व नेहा का रो रोकर बुरा हाल हो गया। उसके दिब्यांग पिता सतेंद्र के शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा । उसका पंचनामा करने वाले उप निरीक्षक ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में युवक के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।




