Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नदियों में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकियां -यमुना व सेंगुर के प्रमुख घाटों पर उमड़ी स्नानार्थियों की भीड़ -आश्रमों व मंदिरों में पहुंचकर पूजन-अर्चन के साथ जलाए दीप

Author Image
Written by
Report


कानपुर देहात।दीपावली के मौके पर रविवार को जहां बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए खेरेश्वर व बिठूर के लिए रवाना हुए। वहीं यमुना व सेंगुर नदियों मे भी लोगों ने आस्था की डुबकियां लगाईं। इसके बाद मंदिरों व आश्रमों में पहुंचकर पूजन-अर्चन के साथ दीपदान किया। स्नानार्थियों की भारी भीड़ के बाद भी नदियों के घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम नदारद रहे।
दीपावली पर्व पर मंदिरों में भजन-पूजन व दीपदान करने को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। रविवार को सुबह से ही मूसानगर स्थित यमुना नदी में बड़ी संख्या में लोगों ने आस्था की डुबकियां लगाने के साथ यमुना तट पर दीपदान किया। इसके बाद मां मुक्तेश्वरी देवी मंदिर में पहुंचकर पूजन करने के बाद घी के दीप प्रज्वलित कर मनौतियां मानी। इसी तरह यमुना में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने कथरी स्थित मां कात्यायनी देवी मंदिर में पूजन व भजन कर दीप प्रज्वलित किया। बरौर के निगोही के पास सेंगुर नदी में डुबकियां लगाने के बाद दुर्वाषा आश्रम में लोगों ने भगवान शंकर का पूजन कर दीप जलाए। इस दौरान निगोही बरौर व मूसानगर में यमुना व सेंगुर नदियों के प्रमुख घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था नहीं दिखी। स्नानार्थियों की भीड़ के बाद भी घाटों पर पुलिस कर्मी नदारद रहे। वहीं खेरेश्वर से गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने हनुमान गढ़ी आश्रम कड़री में आकर गढ़ी सरकार के दर्शन पूजन के बाद दीपदान किया।

Advertisement Box
नहाते समय यमुना नदी में डूबने से युवक की मौत -स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से निकाला – सलारपुर देवराहट में हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

नहाते समय यमुना नदी में डूबने से युवक की मौत -स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से निकाला – सलारपुर देवराहट में हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

ससुराल आए युवक की ईंट डंडे से हमलाकर हत्या -शिवली कस्बे का निवासी था युवक, कमीर अकबरपुर में ही घटना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज, पत्नी वी ससुर को हिरासत में लेकर छानबीन
आज फोकस में

ससुराल आए युवक की ईंट डंडे से हमलाकर हत्या -शिवली कस्बे का निवासी था युवक, कमीर अकबरपुर में ही घटना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज, पत्नी वी ससुर को हिरासत में लेकर छानबीन

सलावतपुर के संघर्ष में दूसरे पक्ष के 29 लोगों पर मुकदमा -एसपी के निर्देश पर सीओ सदर की जांच के बाद हुई कार्रवाई -एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपित का हो चुका चालान
आज फोकस में

सलावतपुर के संघर्ष में दूसरे पक्ष के 29 लोगों पर मुकदमा -एसपी के निर्देश पर सीओ सदर की जांच के बाद हुई कार्रवाई -एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपित का हो चुका चालान

शाम होते ही जलाए गए दीपक,रोशनी से नहाए घर व मंदिर -गोधूलि बेला में धूमधाम से हुआ माता लक्ष्मी व गणेश का पूजन -सतरंगी आतिशबाजी ने बिखेरी छटा, आतिशबाजी की रही धूम
आज फोकस में

शाम होते ही जलाए गए दीपक,रोशनी से नहाए घर व मंदिर -गोधूलि बेला में धूमधाम से हुआ माता लक्ष्मी व गणेश का पूजन -सतरंगी आतिशबाजी ने बिखेरी छटा, आतिशबाजी की रही धूम

अनार का दिखा आकर्षण,रंगतारा,जानेमन की रही धूम -आतिशबाजी के स्टालों पर पहुंचे लोगों ने जमकर की खरीददारी -दीवाली में करीब चार करोड़ की जिले में बिकी आतिशबाजी
आज फोकस में

अनार का दिखा आकर्षण,रंगतारा,जानेमन की रही धूम -आतिशबाजी के स्टालों पर पहुंचे लोगों ने जमकर की खरीददारी -दीवाली में करीब चार करोड़ की जिले में बिकी आतिशबाजी

नहीं दिखी मंहगाई, दीवाली में जमकर बिकी मिठाई -नगरीय क्षेत्रों में सजी दुकानों में लोगों ने जमकर की खरीद
आज फोकस में

नहीं दिखी मंहगाई, दीवाली में जमकर बिकी मिठाई -नगरीय क्षेत्रों में सजी दुकानों में लोगों ने जमकर की खरीद

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

मंगलवार, 10 नवंबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp