Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नहीं दिखी मंहगाई, दीवाली में जमकर बिकी मिठाई -नगरीय क्षेत्रों में सजी दुकानों में लोगों ने जमकर की खरीद

Author Image
Written by
Report

    कानपुर देहात। जनपद में दीपावली के पर्व का उत्साह मंहगाई पर भारी पड़ा। रविवार को नगरीय क्षेत्रों में सजे स्टालों पर पहुंचे लोगों  ने  क्षमता के अनुरूप जमकर मिठाइयां खरीदीं। इस बार खोए की जगह ड्राईफ्रूट के लड्डू, खीर कदम, काजू कसाटा, अंजीर के लड्डू व काजू कतली आदि मिठाइयों की खरीद पर लोगों का खासा जोर रहा।
दीपावली के त्योहर के लिए पिछले एक हफ्ते से कारीगर लगाकर कारोबारी मिठाइयां तैयार करा रहे थे। रविवार को अकबरपुर, रूरा, झींझक, पुखरायां , शिवली, सिकंदरा, रसूलाबाद, राजपुर ,डेरापुर, मूसानगर व रनियां आदि कस्बों में सड़क किनारे मिठाइयों के स्टाल लगाए गए। सुबह से ही इन स्टालों पर खरीददारों की भीड़ पहुंचने लगी। त्योहार के चलते मंहगाई बेअसर दिखी, लोगों ने दुकानों में पहुंचकर अपनी क्षमता के अनुरूप मिठाइयां खरीदी। इस मौके पर चार सौ से लेकर नौ सौ रुपये किलो की दर से मिठाइयाों की बिक्री हुई। दुकानों में पहुंचे लोगों ने गोंद व दाल तथा मेवा के लड्डू, मलाई छेना, अंजीर के लड्डू का अधिक ही क्रेज दिखा। की जमकर खरीद की। ड्राईफ्रूट के लड्डू 1250 रुपये किलो, अंजीर रोल 18 सौ रुपये किलो, काजू कतली 12 सौ रुपये किलो व काजू कसाटा 14 सौ रुपये किलो की दर से बेंचा गया। जबकि खीर कदम 450 रुपये किलो, व अन्य मिठाइयां 350 रुपये से लेकर 400 रुपये किलो की दर से बिकी। अकबरपुर के मिठाई विक्रेता अमित चौरसिया, रूरा के महेश गुप्ता आदि ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार मिठाई की बिक्री ठीकठाक हुई है।
-खूब बिके ड्राईफ्रूट के पैकेट
दीपावली में तीन सौ रुपए से लेकर दो हजार के ड्राई फ्रूट पैक की खरीद पर इस बार खासा जोर दिखा। जबकि काजू पिस्ता व बादाम का दो हजार रुपये का गिफ्ट पैक की भी जमकर खरीद हुई। इसके अलावा सोहन पापड़ी की पैक व बिस्कुट, नमकीन, चाकलेट केक व चिप्स आदि के गिफ्ट पैक भी खूब बिके।
-मिट्टी के गणेश-लक्ष्मी मूर्तियों की भी होती रही खरीद
दीपावली के दिन नगरीय क्षेत्रों में सजे गणेश-लक्ष्मी मूर्तियों के स्टालों पर भी ग्राहकों की खासी लगी रही। बाजार में 30 रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक की मिट्टी की मूर्तियां उपलब्ध रहीं। इनमें से अधिकांश लोग 50 से150 रुपए कीमत की मूर्तियां खरीदने पर अधिक जोर देते दिखे।जबकि मिट्टी के बड़े गणेश लक्ष्मी की मूर्ति पांच सौ रुपये तक बिकी। डिजाइनर दीपकों व कैंडिल के साथ ही पूजन सामग्री की भी जमकर खरीद हुई।

Advertisement Box
नहाते समय यमुना नदी में डूबने से युवक की मौत -स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से निकाला – सलारपुर देवराहट में हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
आज फोकस में

नहाते समय यमुना नदी में डूबने से युवक की मौत -स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से निकाला – सलारपुर देवराहट में हुआ हादसा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

ससुराल आए युवक की ईंट डंडे से हमलाकर हत्या -शिवली कस्बे का निवासी था युवक, कमीर अकबरपुर में ही घटना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज, पत्नी वी ससुर को हिरासत में लेकर छानबीन
आज फोकस में

ससुराल आए युवक की ईंट डंडे से हमलाकर हत्या -शिवली कस्बे का निवासी था युवक, कमीर अकबरपुर में ही घटना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज, पत्नी वी ससुर को हिरासत में लेकर छानबीन

सलावतपुर के संघर्ष में दूसरे पक्ष के 29 लोगों पर मुकदमा -एसपी के निर्देश पर सीओ सदर की जांच के बाद हुई कार्रवाई -एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपित का हो चुका चालान
आज फोकस में

सलावतपुर के संघर्ष में दूसरे पक्ष के 29 लोगों पर मुकदमा -एसपी के निर्देश पर सीओ सदर की जांच के बाद हुई कार्रवाई -एक पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपित का हो चुका चालान

शाम होते ही जलाए गए दीपक,रोशनी से नहाए घर व मंदिर -गोधूलि बेला में धूमधाम से हुआ माता लक्ष्मी व गणेश का पूजन -सतरंगी आतिशबाजी ने बिखेरी छटा, आतिशबाजी की रही धूम
आज फोकस में

शाम होते ही जलाए गए दीपक,रोशनी से नहाए घर व मंदिर -गोधूलि बेला में धूमधाम से हुआ माता लक्ष्मी व गणेश का पूजन -सतरंगी आतिशबाजी ने बिखेरी छटा, आतिशबाजी की रही धूम

अनार का दिखा आकर्षण,रंगतारा,जानेमन की रही धूम -आतिशबाजी के स्टालों पर पहुंचे लोगों ने जमकर की खरीददारी -दीवाली में करीब चार करोड़ की जिले में बिकी आतिशबाजी
आज फोकस में

अनार का दिखा आकर्षण,रंगतारा,जानेमन की रही धूम -आतिशबाजी के स्टालों पर पहुंचे लोगों ने जमकर की खरीददारी -दीवाली में करीब चार करोड़ की जिले में बिकी आतिशबाजी

<span class=नहीं दिखी मंहगाई, दीवाली में जमकर बिकी मिठाई -नगरीय क्षेत्रों में सजी दुकानों में लोगों ने जमकर की खरीद">
आज फोकस में

नहीं दिखी मंहगाई, दीवाली में जमकर बिकी मिठाई -नगरीय क्षेत्रों में सजी दुकानों में लोगों ने जमकर की खरीद

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

मंगलवार, 10 नवंबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp