Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संदिग्ध हालात में आग से झोपडी खाक, सदमें में महिला क ी मौत -रजऊ गांव में हुई घटना परिजनों ने पिता पुत्र पर आरोप लगा किया हंगामा -शवकब्जे मे ंलेने के साथ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की छानबीन

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के रजऊ गांव में ग्रामसभा भूमि पर कब्जा कर रखी गई झोपडी हटाने के निर्देश के बाद बुधवार रात में झोपडी में संदिग्ध हालात में आग लग गई। आरोप है कि झोपडी जलने के सदमें में एक महिला की मौत हो गई। मामले में गांव के ही पिता-पुत्र पर झोपडी में आग लगाने का आरोप लगाकर दी गई तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
रजऊ असालतगंज के रामकृष्ण ने डीएम से गांव के ही सोबरन व विनोद कुमार आदि पर ग्राम सभा भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाकर शिकायत की थी। डीएम के निर्देश पर राजस्व कर्मियों ने बुधवार को गांव पहुंचकर छानबीन करने के बाद अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। इसके बाद रात में झोपडी में संदिग्ध हालात में आग लग गई। इससे वहां रखा सामान जल गया। आरोप है कि झोपड़ी जलने के सदमें में सोबरन की साठ साल की पत्नी लक्ष्मी देवी की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने रामकिशन त्रिपाठी व उनके पुत्र सौरभ पर झोपडी में आग लगाने का आरोप लगा हंगामा शुरू किया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार रसूलाबाद पंकज  उपाध्याय व  इंस्पेक्टर रसूलाबाद ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। इसके साथ ही सोबरन के भतीजे विनोद कुमार की पत्नी पूजा की तहरीर पर राम किशुन व उनके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर रसूलाबाद शिव नारायण सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्राथमिक छानबीन में महिला के पहले से बीमार होने व भाऊसिंह पुरवा में रहने वाली पुत्र_ी के यहां रुककर उपचार कराए जाने की बात सामने आई है। प्रकरण की गहन छानबीन हो रही है। शव का पंचनामा कराया जा रहा है। इसके साथ ही सभी तथ्यों की गहन छानबीन की जा रही है। एएसपी आलोक प्रसाद ने बताया कि घटना के समय लक्ष्मी गांव मे ंनहीं थी। गुरूवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत होने के बाद उसका शव रजऊ गांव लाए जाने की बात छानबीन में सामने आई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व साक्ष्य संकलन के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
-सरकारी जमीन पर रखी झोपडी हटाने का दिया गया था निर्देश
रसूलाबाद के तहसीलदार पंकज उपाध्याय ने बताया कि डीएम के यहां हुई शिकायत पर बुधवार को जांच कराने के बाद ग्रामसभा भूमि पर झोपडी रखकर किए गए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया गया था।राजस्व टीम के वापस आने के बाद झोपडी में आग लगने की घटना होने के मामले में दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
पिता के खिलाफ दर्ज हुआ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा -15लाख में जमीन बेंचकर साढ़े 3लाख की शराब पीने का आरोप -दूसरे बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरेापित की तलाश
आज फोकस में

पिता के खिलाफ दर्ज हुआ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा -15लाख में जमीन बेंचकर साढ़े 3लाख की शराब पीने का आरोप -दूसरे बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरेापित की तलाश

<span class=संदिग्ध हालात में आग से झोपडी खाक, सदमें में महिला क ी मौत -रजऊ गांव में हुई घटना परिजनों ने पिता पुत्र पर आरोप लगा किया हंगामा -शवकब्जे मे ंलेने के साथ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की छानबीन">
आज फोकस में

संदिग्ध हालात में आग से झोपडी खाक, सदमें में महिला क ी मौत -रजऊ गांव में हुई घटना परिजनों ने पिता पुत्र पर आरोप लगा किया हंगामा -शवकब्जे मे ंलेने के साथ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की छानबीन

फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ अन्ना गोवंश ले रहे जान -जिले में करीब दस हजार अन्ना गोवंश बने है लोगों की मुसीबत -लगातार हो रहे हादसों के बाद भी जिम्मेदार कर रहे अनदेखी
आज फोकस में

फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ अन्ना गोवंश ले रहे जान -जिले में करीब दस हजार अन्ना गोवंश बने है लोगों की मुसीबत -लगातार हो रहे हादसों के बाद भी जिम्मेदार कर रहे अनदेखी

दहेज हत्या में दोषी पति व ससुर को दस साल का कारावास -जिला जज ने सुनवाई के बाद किया आदेश, 4-4 हजार जुर्माना
आज फोकस में

दहेज हत्या में दोषी पति व ससुर को दस साल का कारावास -जिला जज ने सुनवाई के बाद किया आदेश, 4-4 हजार जुर्माना

जयकारों के साथ हुआ पूजन, प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम, पूजा पंडालों में चल रहा भजन-कीर्तन
आज फोकस में

जयकारों के साथ हुआ पूजन, प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम, पूजा पंडालों में चल रहा भजन-कीर्तन

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp