Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिले में छह अस्पतालों में डाक्टर नहीं, भटक रहे पशु पालक रूरा पशु अस्पताल में दो साल से डॉक्टर का पद चल रहा खाली -मैथा की डॉक्टर अवकाश पर 7 अस्पतालों में अतिरिक्त प्रभार

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात। जनपद में इस समय लंपी वायरस के संक्रमण से पशु बडी तादाद में बीमार हो रहे हैं। जिले के छह राजकीय पशु चिकित्सालय डॉक्टर बिहीन होने व मैथा की पशु डॉक्टर के मेडिकल अवकाश पर होने से पशु पालक परेशान हैं। रूरा अस्पताल मे ंदो साल से डॉक्टर का पद रिक्त होने से पशु पालक निजी डॉक्टरों से मंहगा इलाज कराने के लिए विवश हो रहे हैं।
जिले में मौजूदा समय में 27 पशु अस्पतालों के सापेक्ष 21 पशु डॉक्टरों की ही तैनाती है। इसमें मैथा की पशु चिकित्सक दिब्या मेडिकल अवकाश पर चल रही हैं। जबकि  छह पशु अस्पताल डॉक्टर बिहीन होने के कारण अतिरिक्त प्रभार देकर काम चलाया जा रहा है। रूरा के पशु अस्पताल में तैनात डॉक्टर का स्थानांतरण दो साल पहले हो गया था। इसके बाद इस अस्पताल का प्रभार काशीपुर के पशु चिकित्सक श्याम त्रिपाठी को सौंप दिया गया था। शासन से यहां डॉक्टर की तैनाती नहीं होने से इस असपताल से जुडे करीब सौ गांवों के पशु पालक परेशान हैं। जबकि काशीपुर के डॉक्टर भी यदा कदा ही रूरा अस्पताल में आते हैं। दो अस्पतालों की जिम्मेदारी एक डॉक्टर से होने से व्यवस्था बेपटरी हो गई है। मौजूदा समय में लंपी वायरस से मवेशी बडी संख्या में बीमार हो रहे हैं। लेकिन समुचित उपचार नहीं मिल  पाने से पशु पालक परेशान है। इतना ही नहीं प्राइवेट डॉक्टरों से अपने पालतू मवेशियों का उपचार कराने को विवश हो रहे हैं। मौजूदा समय में जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ.सुबोध कुमार वर्नवाल ने बताया कि डॉक्टरों की कमी के चलते अतिरिक्त प्रभार देकर काम चलाया जा रहा है। रूरा अस्पताल में अव्यवस्था की शिकायत पर डीएम के निर्देश के बाद डेरापुर के पशु चिकित्सक को रूरा अस्पताल की भी जिम्मेदारी दी गई है। अब वह 3-3दिन दोनों अस्पतालों में मौजूद रहकर उपचार की कमान संभालेंगे।
पिता के खिलाफ दर्ज हुआ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा -15लाख में जमीन बेंचकर साढ़े 3लाख की शराब पीने का आरोप -दूसरे बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरेापित की तलाश
आज फोकस में

पिता के खिलाफ दर्ज हुआ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा -15लाख में जमीन बेंचकर साढ़े 3लाख की शराब पीने का आरोप -दूसरे बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरेापित की तलाश

संदिग्ध हालात में आग से झोपडी खाक, सदमें में महिला क ी मौत -रजऊ गांव में हुई घटना परिजनों ने पिता पुत्र पर आरोप लगा किया हंगामा -शवकब्जे मे ंलेने के साथ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की छानबीन

फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ अन्ना गोवंश ले रहे जान -जिले में करीब दस हजार अन्ना गोवंश बने है लोगों की मुसीबत -लगातार हो रहे हादसों के बाद भी जिम्मेदार कर रहे अनदेखी
आज फोकस में

फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ अन्ना गोवंश ले रहे जान -जिले में करीब दस हजार अन्ना गोवंश बने है लोगों की मुसीबत -लगातार हो रहे हादसों के बाद भी जिम्मेदार कर रहे अनदेखी

दहेज हत्या में दोषी पति व ससुर को दस साल का कारावास -जिला जज ने सुनवाई के बाद किया आदेश, 4-4 हजार जुर्माना
आज फोकस में

दहेज हत्या में दोषी पति व ससुर को दस साल का कारावास -जिला जज ने सुनवाई के बाद किया आदेश, 4-4 हजार जुर्माना

जयकारों के साथ हुआ पूजन, प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम, पूजा पंडालों में चल रहा भजन-कीर्तन
आज फोकस में

जयकारों के साथ हुआ पूजन, प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम, पूजा पंडालों में चल रहा भजन-कीर्तन

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp