Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पिता के खिलाफ दर्ज हुआ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा -15लाख में जमीन बेंचकर साढ़े 3लाख की शराब पीने का आरोप -दूसरे बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरेापित की तलाश

Author Image
Written by
Report

कानपुर देहात।  सिकंदरा थाना क्षेत्र के चितवाखेड़ा रसधान गांव के युवक की ईट से हमलाकर जान लेने वाले पिता के खिलाफ उसके दूसरे पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप है कि 15 लाख की जमीन बेंचने के बाद आरोपित पिता साढ़े तीन लाख रुपये की शराब पी गया था। इसका विरोध करने से गुस्साए पिता ने भाई पर पत्थर से हमला कर दिया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने फरार आरोपित की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है।
चितवाखेड़ा रसधान निवासी रामजीवन कुशवाहा ने कुछ दिन पहले 15 लाख रुपये में एक बीघा चार विस्वा  जमीन बेंची थी। जमीन बिक्री के रुपयों से शराब पीने का विरोध करने से गुस्साए रामजीवन ने 21 सितंबर की रात में अपने पच्चीस साल के पुत्र अभिषेक के सिर में पत्थर से हमला कर दिया था। उपचार के दौरान कानपुर के एक निजी अस्पताल में बुधवार को उसकी मौत हो गई थी। मामले में मृतक के भाई आनंद कुशवाहा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता ने पुश्तैनी जमीन 15 लाख रुपये में बेंची थी। उसका आरोप है कि जमीन बिक्री के रुपयों में साढे़ तीन लाख रुपये की पिता शराब पी गए थे। इसका विरोध करने पर पिता ने उसके भाई अभिषेक के सिर में पत्थर से हमला कर उसको लहूलुहान कर दिया था। मेडिकल कालेज अकबरपुर से इलाज के बाद उसको वह लोग कानपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए थे। वहां इलाज के दौरान  उसकी बुधवार को मृत्यु हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुधवार देर शाम उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इंस्पेक्टर सिकंदरा सुधाकर सिंह ने बताया कि आनंद की तहरीर पर उसके पिता रामजीवन कुशवाहा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद फरार आरोपित की तलाश में पुलिस की दो टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।
<span class=पिता के खिलाफ दर्ज हुआ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा -15लाख में जमीन बेंचकर साढ़े 3लाख की शराब पीने का आरोप -दूसरे बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरेापित की तलाश">
आज फोकस में

पिता के खिलाफ दर्ज हुआ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा -15लाख में जमीन बेंचकर साढ़े 3लाख की शराब पीने का आरोप -दूसरे बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर फरार आरेापित की तलाश

संदिग्ध हालात में आग से झोपडी खाक, सदमें में महिला क ी मौत -रजऊ गांव में हुई घटना परिजनों ने पिता पुत्र पर आरोप लगा किया हंगामा -शवकब्जे मे ंलेने के साथ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की छानबीन

फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ अन्ना गोवंश ले रहे जान -जिले में करीब दस हजार अन्ना गोवंश बने है लोगों की मुसीबत -लगातार हो रहे हादसों के बाद भी जिम्मेदार कर रहे अनदेखी
आज फोकस में

फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ अन्ना गोवंश ले रहे जान -जिले में करीब दस हजार अन्ना गोवंश बने है लोगों की मुसीबत -लगातार हो रहे हादसों के बाद भी जिम्मेदार कर रहे अनदेखी

दहेज हत्या में दोषी पति व ससुर को दस साल का कारावास -जिला जज ने सुनवाई के बाद किया आदेश, 4-4 हजार जुर्माना
आज फोकस में

दहेज हत्या में दोषी पति व ससुर को दस साल का कारावास -जिला जज ने सुनवाई के बाद किया आदेश, 4-4 हजार जुर्माना

जयकारों के साथ हुआ पूजन, प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम, पूजा पंडालों में चल रहा भजन-कीर्तन
आज फोकस में

जयकारों के साथ हुआ पूजन, प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन -कस्बों में पूजन की धूम, पूजा पंडालों में चल रहा भजन-कीर्तन

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम
आज फोकस में

रेल पटरी पर पड़ा मिला युवक का रक्तरंजित शव – रेल पटरी पार करते समय हादसे की संभावना, मचा कोहराम

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 25 सितंबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp