Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

स्वच्छता व पर्यावरण की शुद्धता का संदेश देती दीपावली -मोह का अंधकार भगाने के लिए जलाना होगा धर्म का दीप -कड़री आश्रम में हुआ हनुमत सहस्त्रनाम का जप, बंटा प्रसाद

Author Image
Written by
Report


कानपुर देहात। दीपावली का पर्व ज्योति एवं पुरुषार्थ के साथ ही आत्म साक्षात्कार व अपने भीतर सुशुप्त चेतना को जगाने और पर्यावरण की स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देने का पर्व है। हनुमानगढी आश्रम कड़री के प्रमुख संत ने श्रद्धालुओं को दीपावली के मौके पर यह संदेश दिया गया। इसके साथ ही आश्रम में हनुमत सहस्त्रनाम के जप के साथ पूजन-अर्चन का सिलसिला चला।
रूरा -शिवली मार्ग पर स्थित आस्था के केंद्र हनुमानगढी आश्रम कड़री में छोटी दीपावली यानी हनुमान जयंती के मौके पर हनुमानजी के सहस्त्रनाम के जप का आयोजन हुआ। इस मौके पर आश्रम में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन के साथ दीप प्रज्ज्वलन किया। मद्दूखेडा नवाबगंज उन्नाव आश्रम में प्रवास कर रहे यहां के प्रमुख संत ने अपने संदेश में कहा कि आतंकवाद, भय, हिंसा, प्रदूषण, अनैतिकता, ओजोन का नष्ट होना आदि समस्याएं इक्कीसवीं सदी के मनुष्य के सामने चुनौती बनकर खड़ी है। इन समस्याओं का जनक भी मनुष्य खुद ही है। दीपावली एक लौकिक पर्व केवल बाहरी अंधकार को ही नहीं, बल्कि भीतरी अंधकार को मिटाने का पर्व भी है। हम अपने भीतर में धर्म का दीप जलाकर मोह के अंधकार को दूर कर सकते हैं। दीपक संदेश देते है कि हम जीवन से कभी पलायन न करें, जीवन को परिवर्तन दें,क्योंकि पलायन में मनुष्य के दामन पर बुज दिली का धब्बा लगता है,जबकि परिवर्तन में विकास की संभावनाएं जीवन की सार्थक दिशाएं खोज लेती हैं। दीपक दुर्बलताओं को मिटाकर नई जीवनशैली की शुरुआत का संकल्प है। इस मौके पर सर्वराकार अन्नू बाजपेई, शिव प्रकाश शुक्ला, डीएस मिश्र, गुड्डू दीक्षित, मौजी अग्निहोत्री व पुजारी त्रिगुण नारायण पांडेय आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Advertisement Box
महंगाई पर भारी दिखा त्योहार का उत्साह,जमकर हुई खरीद – ग्राहकों ने खरीदे गट्टा खिलौने व झालरों के साथ गिफ्ट आइटम -गणेश लक्ष्मी को ले जाने की रही होड, खरीदा त्योहार का सामान
आज फोकस में

महंगाई पर भारी दिखा त्योहार का उत्साह,जमकर हुई खरीद – ग्राहकों ने खरीदे गट्टा खिलौने व झालरों के साथ गिफ्ट आइटम -गणेश लक्ष्मी को ले जाने की रही होड, खरीदा त्योहार का सामान

अतिशबाजी की कीमतों में भारी इजाफा,फिर भी खूब हुई बिक्री -इस बार 215 सीजनल कारोबारियों को जारी किए गए हैं लाइसेंस – कस्बों में खुले मैदानों में लगे स्टाल,कहीं नहीं दिखे ग्रीन पटाखे
आज फोकस में

अतिशबाजी की कीमतों में भारी इजाफा,फिर भी खूब हुई बिक्री -इस बार 215 सीजनल कारोबारियों को जारी किए गए हैं लाइसेंस – कस्बों में खुले मैदानों में लगे स्टाल,कहीं नहीं दिखे ग्रीन पटाखे

जमीन घोटाले में आरोपित की जमानत अर्जी खारिज -मूसानगर में पावर प्लांट की 944हे.जमीन में हआ था घोटाला -अभियोजन व बचाव पक्ष को सुनकर जिलाजज ने किया आदेश
आज फोकस में

जमीन घोटाले में आरोपित की जमानत अर्जी खारिज -मूसानगर में पावर प्लांट की 944हे.जमीन में हआ था घोटाला -अभियोजन व बचाव पक्ष को सुनकर जिलाजज ने किया आदेश

गृह कलह में किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या -सट्टी थाना क्षेत्र के ट्योंगा गांव में हुई घटना,बिलखे परिजन -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम को भेजा गया शव
आज फोकस में

गृह कलह में किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या -सट्टी थाना क्षेत्र के ट्योंगा गांव में हुई घटना,बिलखे परिजन -फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, पोस्टमार्टम को भेजा गया शव

सांड से बाइक टकराने में युवक की दर्दनाक मौत -गैजूमऊ रूरा का निवासी था युवक,मेडिकल कालेज में तोड़ा दम -परिजनों के बिलखने से कोहराम, पोस्टमार्टम को भेजा गया शव
आज फोकस में

सांड से बाइक टकराने में युवक की दर्दनाक मौत -गैजूमऊ रूरा का निवासी था युवक,मेडिकल कालेज में तोड़ा दम -परिजनों के बिलखने से कोहराम, पोस्टमार्टम को भेजा गया शव

<span class=स्वच्छता व पर्यावरण की शुद्धता का संदेश देती दीपावली -मोह का अंधकार भगाने के लिए जलाना होगा धर्म का दीप -कड़री आश्रम में हुआ हनुमत सहस्त्रनाम का जप, बंटा प्रसाद">
आज फोकस में

स्वच्छता व पर्यावरण की शुद्धता का संदेश देती दीपावली -मोह का अंधकार भगाने के लिए जलाना होगा धर्म का दीप -कड़री आश्रम में हुआ हनुमत सहस्त्रनाम का जप, बंटा प्रसाद

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 08 नवंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp