
Written by
Report

कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सलावतपुर गांव में तीन दिन पहले एक प्लाट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में संघर्ष व फायरिंग के मामले में शुक्रवार को सपाइयों ने एसपी से मिलकर अकबरपुर पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही दूसरे पक्ष के हमलावरों के अवैध असलहा सहित वीडियो होने व रायफल छीन लेने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराए ज ाने की मांग की।
प्रसादपुरवा कंचौसी दिबियापुर औरैया निवासी शैलेंद्र पुत्र तिलक सिंह का सलावतपुर में ननिहाल है। उसको यहां नाना से एक प्लाट मिला है। इस प्लाट पर कब् जे को लेकर गांव के ही वीरेंद्र यादव उर्फ बल्लू व शैलेंद्र के बीच विवाद चल रहा है। 13 अक्टूबर को शैलेंद्र ने अपने समर्थकों के साथ सलावतपुर पहुंचकर दीवार को हटाने का प्रयास किया था। इस पर दोनों पक्षों में विवाद के बाद लाठी डंडे चलने के बाद फायरिंग हुई। इसमें बांह में गोली लगने से शैलेंद्र घायल हो गया था। संघर्ष के दौरान ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाए थे। मामले में शैलेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने वीरेंद्र के अलावा नींलू, रोहित, ब्रजेन्द्र, सौरभ व अरविंद आदि पर एक राय होकर मारपीट करने व हत्या केप्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। जबकि दूसरे पक्ष की पुष्पा देवी पत् नी धीरेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर अवैध असलहों से लैस होकर शैलेंद्र के साथ आए लोगों पर हमला वफायरिंग करने व वीरेंद्र की रायफल छीन ले जाने का आरोप लगा तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। बल्कि वीरेंद्र का चालान कर दिया था। शुक्रव को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव, शेखू खान की अगुवाई में सपा नेताओं व दूसरे पक्ष े पीड़ितों ने एसपी से मुलाकात कर अकबरपुर पुलिस पर पक्षपात करने व दूसरे पक्ष की भी रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कराए जाने की मांग की। सपा नेताओं ने बताया कि एसपी ने प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिया है।



